कटनी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

कटनी
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्लीमनाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गांजा तस्कर को 20 किलो 548 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 2.10 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, 1 अगस्त 2026 को अपराध पतासाजी के दौरान ग्राम तेवरी स्थित राज स्वीट कॉर्न कैफे के पास बने यात्री प्रतीक्षालय में एक युवक दो ट्रॉली बैग और एक बैग लेकर संदिग्ध अवस्था में बैठा मिला। पुलिस को देखकर उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं, जिस पर घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अभिषेक यादव (26 वर्ष), निवासी घुघरी, थाना स्लीमनाबाद बताया। तलाशी के दौरान बड़े ट्रॉली बैग से 13 पैकेट और छोटे ट्रॉली बैग से 7 पैकेट खाकी टेप में लिपटा हुआ गांजा बरामद हुआ। तौल करने पर कुल 20 किलो 548 ग्राम गांजा मिला, जिसे पुलिस ने विधिवत जब्त कर लिया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 497/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना स्लीमनाबाद पुलिस की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विशेष रूप से उप निरीक्षक सिद्धार्थ राय, प्रधान आरक्षक प्रेम शंकर पटेल, आरक्षक सोने सिंह, अभिषेक राजावत, रजनीश टेकाम, सत्येंद्र सिंह राजपूत एवं पुष्पेंद्र यादव का सराहनीय योगदान रहा।

Rupesh Jha

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन जनसेवा और राष्ट्र निर्माण को समर्पित: उप मुख्यमंत्री अरुण साव…..

रायपुर: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर…

11 minutes ago

नागोया एशियन गेम्स में मनु भाकर थामेंगी तिरंगा, शॉटपुट स्टार तूर होंगे दूसरे ध्वजवाहक

नई दिल्ली भारत के अभियान प्रमुख (Chef de Mission) सहदेव यादव ने शुक्रवार को मनु…

2 hours ago

कच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा बनेंगी माता सीता, देव शर्मा ने रामायण से जुड़े किए बड़े खुलासे

'कच्चा बादाम' गर्ल के नाम से मशहूर अंजलि अरोड़ा अब बड़े पर्दे पर डेब्यू करने…

2 hours ago

संजू सैमसन ने अफगानिस्तान सीरीज में दिया करारा जवाब, 117 रन और 180 का स्ट्राइक रेट

नई दिल्ली अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 में अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में शतक…

2 hours ago

मूडीज का बड़ा अनुमान, भारत की GDP ग्रोथ 1% बढ़कर 7% होने की उम्मीद

नईदिल्ली  मूडीज रेटिंग्स ने भारत की अर्थव्यवस्था के लिए अपना अनुमान बड़े पैमाने पर बढ़ा…

2 hours ago

अभिषेक शर्मा ने वैभव सूर्यवंशी को छोड़ा पीछे, 2026 में छक्कों की रेस में बनाई 10 सिक्स की बढ़त

नई दिल्ली साल 2026 में भारतीय बल्लेबाजों अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी के बीच एक…

2 hours ago