एल्विश यादव ने पार्टी में सांप और जहर की बात कबूली, एनडीपीएस एक्ट लगने से बढ़ी की मुश्किलें

मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव को रविवार को रेव पार्टी में सांप लाने और सांपों के जहर से नशा करने के आरोप में नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद एल्विश को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अब खबर ये आ रही है कि एल्विश ने पुलिस के सामने पूछताछ में कबूल किया है कि वो पार्टी में सांप और सांप का जहर मंगवाता था।

एल्विश यादव ने माना है कि वो नवंबर में गिरफ्तार किए गए आरोपी राहुल समेत सभी से अलग-अलग रेव पार्टियों में मिला है और वो उनके संपर्क में था। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जब पुलिस ने एल्विश से 17 मार्च को पूछताछ शुरू की तो वह पुलिस के कई सवालों में उलझता दिखाई दिया।

सूत्रों ने कहा, पुलिस ने एल्विश के सामने उसकी पूरी लोकेशन और डीआर भी रख दी। इसको देखकर एल्विश काफी परेशान हो गया। सूत्रों ने आगे कहा, एल्विश ने पूछताछ के दौरान पार्टी में सांप और सांपो का जहर के होने की बात पर हामी भी भरी है। एल्विश ने पुलिस पूछताछ में यह भी बताया कि वह कुछ बड़े रसूखदार लोगों के संपर्क में भी था। नोएडा पुलिस ने पूछताछ में एल्विश यादव को फार्म हाउस में हुई पार्टी का ब्यौरा भी दिखाया था।

एनडीपीएस एक्ट लगने से बढ़ी एल्विश यादव की मुश्किलें

बता दें कि तीन नवंबर, 2023 में यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। इस मामले में पुलिस ने कई बार एल्विश से पूछताछ तो की, लेकिन उसे गिरफ्तार नहीं किया गया था। अब गिरफ्तार होने के बाद जो बात सबसे ज्यादा उसकी मुश्किलें बढ़ा सकती है, वो है एनडीपीएस एक्ट में लगी धाराएं।उसकी एफआईआर में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं को बढ़ाया गया है।

एल्विश की एफआईआर में जो धाराएं बढ़ाई गई हैं, उनके मुताबिक 27ए में 10 से 20 साल की सजा का प्रावधान है। इस मामले को लेकर हाई कोर्ट के वकील रुद्र विक्रम सिंह ने बताया कि एल्विश यादव के एफआईआर में एनडीपीएस की वो धाराएं भी लगी हैं, जिसमें 20 साल तक की सजा है।

इसलिए अभी कुछ महीनों तक जमानत मिलना मुश्किल है, कम से कम तब तक, जब तक पुलिस चार्जशीट फाइल नहीं कर देती। प्राथमिक तौर पर वो डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में ही बेल लगायेंगे, उसके बाद हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। पर यह तय है कि अगले कुछ महीनों तक वो जेल में ही रहेंगे।

 

admin

Recent Posts

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

49 minutes ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

2 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

2 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

3 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

23 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

24 hours ago