Categories: Uncategorized

आपके बाल बन जाएंगे घने और चमकदार बस अपनाना पड़ेगा मेथी दाने का ये नुस्खा घर पर बनाएं हेल्दी बालों के लिए ये नुस्खा

क्या यार अब भी बालों के झड़ने और रूखेपन से परेशान हो, क्योंकि आपने हमारी पहले वाली वीडियोज नहीं देखी है, अगर देखी होती तो ये समस्या आपके अगल बगल में भी नहीं रहने वाली थी, बल्कि समस्या के समाधान के साथ आपको मिलने वाले थे चमकते और गहने बाल । लेकिन कोई बात नहीं आज की इस वीडियो में भी हम आपको बताने वाले हैं कैसे आप अपने बालों की बेहतर केयर करें और उन्हें मजबूत, घने और शाइनी बनाएं। और आज जिस चीज के बारे में आपको बताने वाले हैं वो आपके घरों में भी आपको आसानी से मिलने वाली है। आपके घरों में मेथी के दाने तो होंगे ही। कहा जाता है कि, मेथी के दानों का इस्तेमाल कई स्वास्थ्य समस्याओं से निजात पाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, मेथी का पानी बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है?
मेथी में प्रोटीन, निकोटिनिक एसिड, आयरन, विटामिन-सी और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों को मजबूत, घने और चमकदार बनाने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं कि, बालों में मेथी का पानी लगाने से क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं।

बालों का झड़ना कम करता है
मेथी में हार्मोनल संतुलन बनाए रखने वाले गुण होते हैं, जो बालों के झड़ने की समस्या को कम करते हैं। इसमें मौजूद प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड हेयर फॉलिकल्स को मजबूत बनाते हैं, जिससे बालों का टूटना और झड़ना कम होता है।

डैंड्रफ और स्कैल्प इन्फेक्शन से राहत
मेथी में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो स्कैल्प को इन्फेक्शन से बचाते हैं। ये डैंड्रफ, खुजली और ड्राईनेस को दूर करने में मदद करता है। नियमित रूप से मेथी का पानी लगाने से स्कैल्प हेल्दी रहता है।

बालों की ग्रोथ बढ़ाता है
मेथी के बीजों में लेसिथिन पाया जाता है, जो बालों को पोषण देकर उनकी ग्रोथ को बढ़ावा देता है। ये ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है, जिससे नए बाल तेजी से उगते हैं।
बालों को प्राकृतिक चमक देता है
मेथी का पानी बालों को डीप कंडीशनिंग करता है, जिससे वे मुलायम, चमकदार और घने हो जाते हैं। ये बालों के रूखेपन और फ्रिजीनेस को भी कम करता है।

सफेद बालों की समस्या को रोकता है
मेथी में एंटीऑक्सीडेंट्स और आयरन भरपूर मात्रा में होते हैं, जो समय से पहले बालों के सफेद होने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं। ये बालों के नेचुरल कलर को लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करता है।

स्कैल्प को हाइड्रेट रखता है
मेथी का पानी स्कैल्प को मॉइश्चराइज करता है, जिससे ड्राईनेस और खुजली की समस्या दूर होती है। ये बालों की जड़ों को पोषण देकर उन्हें स्वस्थ बनाता है।

बालों के लिए मेथी का पानी कैसे बनाएं?
मेथी का पानी बनाने की सामग्री:
• 2-3 चम्मच मेथी दाना
• 1 कप पानी

मेथी का पानी बनाने की विधि:
• मेथी के दानों को रातभर पानी में भिगोकर रखें।
• सुबह इसे पीसकर पेस्ट बना लें और पानी छान लें।
• इस पानी को स्कैल्प और बालों में लगाकर 30-40 मिनट तक रखें।
• हल्के शैम्पू से बाल धो लें।

Kirti Bhardwaj

Recent Posts

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

15 minutes ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

36 minutes ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

21 hours ago

लड़ाई के बीच पुतिन ने किया बड़ा एलान, रूस उठाने वाला है ये कदम ?

Iran-US-Israel जंग के बीच रूस के राष्ट्रपति ब्‍लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है।…

22 hours ago

“मैं राज्यसभा का सदस्य बनना चाहता हूं”, बिहार की कुर्सी छोड़ नीतीश कुमार ने जताई दिल्ली जाने की इच्छा

बिहार की राजनीति में नया खेला शुरू हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…

24 hours ago

दिल्ली के इस इलाके में आग लगने से सनसनी, एक लड़की हुई लापता

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रिठाला इलाके में गुरुवार तड़के झुग्गियों में भीषण आग लग गई।…

1 day ago