Uncategorized

अमृतपाल मेहरों के समर्थन में पोस्टर, ‘कौम का हीरा’ की दी गई उपाधी ! पोस्टर पर लिखा- ‘इज्जत का रक्षक’

CHANNEL4 NEWS INDIA


पंजाब के चर्चित कमल कौर उर्फ कंचन कुमारी हत्याकांड में एक नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। इस मामले के मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरो के समर्थन में अब पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में उसे ‘इज्ज़तां दे राखे’ यानिकी इज्जत का रक्षक बताया गया है और हत्या को एक धार्मिक जिम्मेदारी जैसा रूप देने की कोशिश की गई है। इसके साथ ही उन्हें कौम का हीरा की भी संज्ञा दी गई है। ये पोस्टर लुधियाना-मालेरकोटला रोड पर स्थित प्रसिद्ध गुरुद्वारा आलमगीर साहिब के पास लगाए गए हैं और इनकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। पोस्टरों को देखकर पुलिस और जांच एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

अमृतपाल  को ‘इज्जत का रक्षक’ और ‘कौम का हीरा’ बताया

पोस्टरों में अमृतपाल मेहरो को एक धार्मिक और सम्माननीय व्यक्ति के रूप में दिखाया गया है। लिखा है कि जो किया, इज्जत की रक्षा के लिए किया। इस तरह के शब्दों से साफ लग रहा है कि आरोपी के लिए लोगों की हमदर्दी और समर्थन जुटाने की कोशिश की जा रही है। गौरतलब है कि कंचन कुमारी की हत्या के मामले में अमृतपाल मेहरो मुख्य आरोपी और मास्टरमाइंड है। पुलिस के मुताबिक अमृतपाल घटना के बाद विदेश फरार हो गया है और उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया जा चुका है। बता दें कि अमृतपाल सिंह मेहरों कभी मोटरसाइकिल मेकेनिक हुआ करता था, जो इस हत्याकांड के बाद हीरो बताया जाने लगा है। अगर उसे इस तरह से समर्थन मिला तो पुलिस के लिए भी उसके खिलाफ ऐक्शन लेना मुश्किल होगा। मोगा जिले के मेहरों गांव का रहने वाले अमृतपाल सिंह का अकाल तख्त के मुख्य ग्रंथी मलकीत सिंह ने भी समर्थन किया है।

पहले मुस्लिम था फिर सिख बना अमृतपाल 

फिलहाल अमृतपाल सिंह मेहरों लुधियाना की लक्ष्मण नगर कॉलोनी में रहता था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। एक पुराने इंटरव्यू में अमृतपाल ने बताया था कि वह मूल रूप से मोगा जिले का रहने वाला है। उसका जन्म एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। उसके पिता बलजिंदर सिंह ने अमृतपान कर लिया था और वह ग्रंथी की सेवा करने लगे थे। उसके परिवार में चार अन्य चाचा थे – फुमण खां, तोता खां, बूटा खां और रूलदू खां। ये पारिवारिक पृष्ठभूमि अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा में है, क्योंकि इस मामले को धार्मिक रंग देने की कोशिशें हो रही हैं।

Rupesh Jha

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

9 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

19 hours ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

20 hours ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

21 hours ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

21 hours ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago