भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस, 370 पटवारियों पर होगी कार्रवाई- हरिवंदर कल्याण

भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस

हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंदर कल्याण शनिवरा को करनाल पहुंचे. जहां उन्होंने देर शाम अधिकारियों के साथ एक बैठक की। इस दौरान उन्होंने कैथल जिले के SP द्वारा गुहला चीका के विधायक का फोन न उठाने के सवाल पर कहा कि, एक व्यवस्था है। कहीं पर भी इस तरह से किसी भी माननीय सदस्य का कोई विषय आता है तो उससे संबंधित हमारी विधानसभा की कमेटियां होती हैं।

 

उस कमेटी को वो मामला रेफर किया जाता है, और कमेटी फिर उन सभी विषयों या शिकायतों का एग्जामिन करती है। साथ ही उन्होंने 370 भ्रष्ट पटवारियों की लिस्ट के सवाल पर कहा कि, करप्शन के विषय में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करना सरकार का संकल्प है और सरकार इसको लेकर पूरी तरह से गंभीर है। कहीं पर भी भ्रष्टाचार का कोई विषय आता है तो सरकार उस पर कार्रवाई करती है।

वहीं, अधिकारियों के साथ मीटिंग के दौरान हरविंद्र कल्याण ने कहा कि, सरकार का पैसा आम जनता का है हमारा नहीं,  हम तो सिर्फ कस्टोडियन हैं, इसलिए अधिकारी अपनी कार्यशैली में बदलाव लाएं और अपने काम को संजीदा तरीके से करें, हमें खुद को सौभाग्यशाली समझना चाहिए कि हमारे माध्यम से जनता के काम हो रहे हैं।

 

इसलिए क्वालिटी से समझौता ना किया जाए, अगर अपनी कार्यशैली में कुछ बदलाव करने की जरूरत है, तो उस बदलाव को आज ही कर लें। और कार्य को आगे बढ़ाने की सोच रखें, हमेशा आगे बढ़ते रहें। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए काह कि, पेंडिंग कार्यों को जल्द शुरू करवाएं और अंडर प्रोसेस कार्य को जल्द पूरा करवाया जाएं ताकि लोगों को सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों का सीधा लाभ मिल सके और उनकी मूलभूत जरूरतें जल्द से जल्द पूरी हो सकें।

सीएम अनाउंसमेंट के कार्यों को जल्दी पूरा करें

वहीं, विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने कहा कि, सीएम अनाउंसमेंट को सभी विभागों के अधिकारी अपनी प्राथमिकताओं में शामिल करें, ताकि सभी कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जा सकें। उन्होंने कहा कि, आपसी तालमेल बनाकर कार्यों को जल्द पूरा करवाएं, बेवजह कार्यों को लंबित न रखें।

 

उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि अधिकारी ये कहना छोड़ दें कि, फाइल ऊपर गई है, क्योंकि ऊपर तो केवल भगवान है बल्कि ये कहें कि, फाइल संबंधित अधिकारी के पास मुख्यालय गई है। उन्होंने कहा कि, अधिकारियों का दायित्व सिर्फ फाइल को मुख्यालय भेजना ही नहीं बल्कि उसे गंभीरता से फॉलो करना भी है। अगर किसी कार्य में दिक्कत आती है तो इसकी सूचना मुझे दे सकते हैं।

 

 

इस मौके पर विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने कहा कि, प्रदेश सरकार ने अपने 100 दिनों के कार्यकाल में विकास की योजनाओं पर काम किया है. सीएम नायब सैनी 100 दिनों का पूरा लेख-जोखा देंगे और आगामी रोडमैप भी तैयार किया जाएगा. ये 100 दिन हमारी सरकार के लिए काफी अहम है और हमने जो भी विकास कार्य पिछले दिनों में किए हैं उन सभी के बारे में जानकारी खुद मुख्यमंत्री देंगे.

 

विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने कहा कि, पार्टी में संगठन की नई जिम्मेदारियों का पर्व चल रहा है. जिले में सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष चुने गए हैं. उन्होंने कहा कि पिछले दिनों मधुबन अकादमी में हुई महत्वपूर्ण बैठक के दौरान सीएम ने प्रदेश के सभी उच्च अधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ टीम की तरह काम करने के निर्देश दिए हैं. ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदेश के हर व्यक्ति तक पहुंच सके. और लोगों को किसी भी तरह की कोई समस्या ना हो.

Abhishek Saini

वर्तमान में मैं 4Iconic Media Group में पिछले तीन वर्षों से न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 15 वर्षों के अनुभव के साथ संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और कंटेंट की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हूं। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सुदर्शन न्यूज से की, जिसके बाद A2Z न्यूज चैनल, जनता टीवी, MH1 न्यूज सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाने का अवसर मिला। समाचार संपादन, कंटेंट प्लानिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और न्यूजरूम मैनेजमेंट में व्यापक अनुभव हासिल किया है। लेखन मेरा जुनून है और निष्पक्ष, प्रभावशाली तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को सामने लाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा हूं। मीडिया जगत में अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक सोच के बल पर लगातार नए आयाम स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रहा हूं।

Recent Posts

IND vs NZ 2nd T20I: क्राइस्टचर्च में भारत-न्यूजीलैंड की भिड़ंत, ऐसी हो सकती है प्लेइंग-11

 क्राइस्टचर्च भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आज (24 अक्टूबर)…

2 hours ago

कोयंबटूर में 24 अक्टूबर से नेशनल रेसिंग चैंपियनशिप, दो दिन में होंगे 17 मुकाबले

कोयंबटूर भारत की राष्ट्रीय कार रेसिंग चैंपियनशिप के 29वें सत्र की शुरुआत 24 अक्टूबर 2026…

2 hours ago

नागास्त्र-2 अटैक ड्रोन सेना को मिला, स्वदेशी रक्षा तकनीक से बढ़ेगी भारतीय सेना की ताकत

 नागपुर भारतीय थल सेना ने नागपुर स्थित सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड से स्वदेशी नागस्त्र-2…

3 hours ago

8th Pay Commission: ज्यादा बेसिक पे या भत्ते, केंद्रीय कर्मचारियों के लिए क्या होगा फायदेमंद?

 नई दिल्ली 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों के बीच सबसे…

4 hours ago

भारत के हथियारों का यूरोप में बढ़ा दबदबा, 13 देशों तक पहुंचा रक्षा निर्यात

नई दिल्ली यूरोप में हथियारों और गोला-बारूद की बढ़ती जरूरत भारत के डिफेंस सेक्टर के…

4 hours ago

कच्चे तेल की ढुलाई 3 डॉलर से बढ़कर 20 डॉलर पार, क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल?

  नई दिल्ली     पश्चिम एशिया से कच्चे तेल की सप्लाई संघर्ष से पहले…

4 hours ago