देश

Youtuber रणवीर इलाहाबादिया ने हाथ जोड़कर मांगी माफी, कहा- आ रहा हूं वापस

फेमस यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के लिए पिछला कुछ समय काफी मुश्किलों से गुजरा है। इंडियाज गॉट लेटेंट शो में विवादित टिप्पणी करने के बाद वो एकदम से गायब हो गए थे लेकिन तकरीबन 2 महीनों बाद वो फिर से कमबैक करने को तैयार है। उन्होंने अपने यूट्यूब और इस्टाग्राम पर ‘THE RANVEER SHOW’ पॉडकास्ट को फिर से शुरू किया है।

रणवीर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है जिसमें वो अपनी पूरी टीम के साथ है और काफी खुश नजर आ रहे है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा है, ‘मुझे प्यार करने वालों को थैंक्यू, इस यूनिवर्स का थैंक्यू. एक नया चैप्टर शुरू हो रहा है, पुनर्जन्म.’

यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें वो अपने हाथ जोड़कर अपने फैंस और सभी से माफी मांगते हुए भी नजर आ रहे है। इस दौरान उन्होंने अपने बुरे समय और अपने चैनल की नई शुरूआत को भी याद किया। वीडियो में वो कहते हुए नजर आ रहे कि उनके पास कहने को बहुत कुछ है लेकिन वो अभी कहेंगे नहीं, इस दौरान वो इमोशनल भी होते है और कहते है कि, ‘पहले मैं अपने सभी प्यार करने वालों को थैंक्यू कहूंगा। आपके पॉजिटिव मैसेज ने मुझे और मेरे परिवार को बहुत सपोर्ट किया। ये फेज काफी मुश्किल था, हमें खुलेआम धमकियां मिल रही थीं।’

https://www.instagram.com/reel/DH0RFz7Cde9/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

उन्होंने आगे कहा कि, ‘जिंदगी के सबसे मुश्किल समय में आपको एहसास होता है कि आपकी रास्ते में सिर्फ सफलता नहीं चलेगी, आपको फेलियर का सामना भी करना पड़ेगा। मैंने बीते 10 साल से बिना ब्रेक लिए हर हफ्ते 2-3 वीडियो पोस्ट किए हैं। ये एक अनचाहा ब्रेक था जिसमें मैंने ठहराव के साथ जीना सीखा। इतने लोग मुझे बेटा और भाई मानते हैं, मैं उनसे माफी मांगता हूं। आने वाले समय में जो भी कंटेंट बनाऊंगा, वो और भी ज्यादा समझदारी से बनाऊंगा ये मेरा वादा है। इस पॉडकास्ट के रीस्टार्ट के फेज में जितने लोगों ने हमें अभी तक सपोर्ट किया है, उन सभी से एक ही रिक्वेस्ट है कि हो सके तो आपके दिल में मेरे लिए प्लीज जगह फिर से बनाना। मुझे एक और मौका देना. मुझे मेरे काम से बहुत प्यार है, और मुझे आगे वही करना है। मैं अपने इस मुश्किल समय को एक सीख की तरह देख रहा हूं। अब मैं सिर्फ अपने काम को बात करने दूंगा। मेरी टीम, परिवार सभी ने सपोर्ट किया. किसी ने हमें नहीं छोड़ा। इस फुलस्टॉप के बाद मैं एक नई कहानी लिखने की कोशिश कर रहा हूं। आपको पॉडकास्ट पर एक नया रणवीर देखने को मिलेगा, हम जल्द वापस आ रहे हैं।’

ये भी पढ़ें:

चैत्र नवरात्रि 2025: नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की होती है उपासना, जानिए पूजा-विधि

admin

Recent Posts

हाईवे पर घायल तेंदुए ने वन अधिकारी पर किया हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज

कर्नाटक के दावणगेरे में घायल तेंदुए के रेस्क्यू के दौरान अचानक बड़ा हादसा हो गया।…

1 hour ago

35 हजार निवेशकों से 500 करोड़ की ठगी का आरोप, दो भाई गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं और बरेली से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी…

1 hour ago

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS और HCS अधिकारियों…

5 hours ago

मार्केट में सोना-चांदी से महंगा हो रहा ये धातु, रिकॉर्ड हाई पर पहुंची कीमत

जब भी महंगी धातुओं में निवेश की बात होती है तो सबसे पहले सोना और…

6 hours ago

अनिरुद्धाचार्य का प्यार पर बयान वायरल, बोले- प्रेम से पहले आधार कार्ड देख लेना चाहिए

अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्यार और शादी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर…

7 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि, जल्दी करें चेक

दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा…

8 hours ago