इस्लाम धर्म में सबसे पवित्र त्योहारों में से एक ईद-उल-फितर आज पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। रमजान के पाक महीने के बाद इस पर्व को मनाया जाता है। मुस्लिम समुदाय इस पूरे महीने रोजे रखते और इबादत करते है। 30 मार्च को चांद दिखने के बाद देश में सोमवार यानि कि आज 31 मार्च को ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं, इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईद-उल-फितर के अवसर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने संदेश में लिखा ‘ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं। ये त्योहार हमारे समाज में आशा, सद्भाव और दयालुता की भावना को और मजबूत करे। आपकी सभी कोशिशों में खुशी और सफलता मिले। ईद मुबारक!’
आपको बता दें कि, ईद को लेकर देश के अलग-अलग बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। लोग नए कपड़े, मिठाइयां और सेवइयां खरीदने में व्यस्त है। मस्जिदों और ईदगाहों में विशेष नमाज अदा करने की तैयारियां पूरी हो चुकी है। मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह से ही नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की बधाई दे रहे हैं। वहीं, इस मौके पर जरूरतमंदों को दान देने की भी परंपरा है जिससे समाज में समानता और करुणा की भावना को बढ़ावा मिलता है।
कर्नाटक के दावणगेरे में घायल तेंदुए के रेस्क्यू के दौरान अचानक बड़ा हादसा हो गया।…
उत्तर प्रदेश के बदायूं और बरेली से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी…
हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS और HCS अधिकारियों…
जब भी महंगी धातुओं में निवेश की बात होती है तो सबसे पहले सोना और…
अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्यार और शादी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर…
दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा…