रैली में मां हीराबेन की पेंटिंग लेकर पहुंचे युवक, पीएम मोदी ने SPG कमांडो से कहकर मंगवाई तस्वीर

लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पश्चिम बंगाल पहुंचे. इस दौरान उन्होंने हुगली में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार और कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया. वहीं, पीएम मोदी की रैली में अनोखा नजारा भी देखने को मिला. दरअसल, जब पीएम मोदी रैली को संबोधित कर रहे थे, तभी, उनकी नजर हजारों की भीड़ में खड़े दो लोगों पर पड़ी. जिसका वीडियो सामने आया है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी मंच से कहते हैं कि यहां दो सज्जन कोने में पेंटिंग बनाकर लाए हैं और कब से हाथ ऊपर करके खड़े हैं. आपके हाथों में दर्द हो जाएगा. लेकिन, आप इतने प्यार से पेंटिंग लेकर आए हैं और वो भी मेरी मां का चित्र बनाकर लाए हैं और पश्चिम की दुनिया आज ‘मदर्स डे’ मना रही है. हम भारत के लोग तो 365 दिन मां की भी पूजा करते हैं, दुर्गा मां और काली मां की भी पूजा करते हैं और भारत माता की भी पूजा करते हैं.


पीएम मोदी ने आगे कहा कि ‘मैं अपने एसपीजी कमांडो से कहूंगा कि दोनों लोग जो मेरी मां का चित्र बनाकर लाए हैं, उनसे वह पेंटिंग लेकर मुझे दे दें. मंच से पीएम मोदी ने दोनों से अपना नाम और पता पेंटिंग के पीछे लिखने को भी कहा.’ उन्होंने कहा कि ‘मैं जरूर आपको चिट्ठी लिखने का प्रयास करूंगा.’

admin

Recent Posts

पाकिस्तान में हनुमान अंश को लेकर होने लगी चर्चा, गूगल पर पूछ रहे ये सवाल

सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हर फिल्म को दर्शकों का प्यार मिले, ऐसा जरूरी नहीं…

11 hours ago

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं….

रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…

1 day ago

शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…

1 day ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श, दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…

1 day ago