PM मोदी वाराणसी से भरेंगे नामांकन, जानें दौरे की पूरी डिटेल

वाराणसी: लोकसभा चुनाव में चुनाव प्रचार अभियान चरम पर है. इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से सोमवार 14 मई को अपना नामांकन दाखिल करेंगे. इस दौरान एनडीए के कई नेता भी मौजूद रहेंगे. मंगलवार को नामांकन से पहले पीएम मोदी NDA के नेताओं के साथ बैठक करेंगे.

अपने वाराणसी दौरे पर पीएम मोदी सुबह अस्सी घाट पर जाएंगे और करीब 10 बजे काल भैरव मंदिर में दर्शन करेंगे. इसके बाद करीब पौने ग्यारह बजे नामांकन से पहले एनडीए नेताओं के साथ बैठक करेंगे. इसके बाद 11:40 बजे वह अपना नामांकन दाखिल करेंगे.

सथा ही पीएम मोदी दोपहर 12.15 पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. प्राप्त जानकारी के अनुसार नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद पीएम मोदी झारखंड के लिए रवाना होंगे. मालूम हो कि नामांकन इस बार कलेक्ट्रेट सभागार में किया जाएगा. जिसकी पूरी तरह से सुरक्षा कवच से घेरेबंदी कर दी गई है. नामांकन स्थल पर CCTV कैमरे से लेकर पुलिसकर्मियों की तैनाती फुलप्रूफ की गई है.

85 CCTV कैमरों के साथ 125 पुलिसकर्मी नामांकन स्थल पर तैनात रहेंगे. जिसमें सिपाही, हेड कॉन्स्टेबल, दारोगा, इंस्पेक्टर और एसीपी की तैनाती हुई है. नामांकन स्थल से 100 मीटर की दूरी से वाहनों को रोक दिया जाएगा. इसके बाद प्रत्याशी अपने प्रस्तावक के साथ ही नामांकन स्थल जा सकता है. कुल पांच लोगो को नामांकन कक्ष में जाने की इजाजत दी गई है.

admin

Recent Posts

पाकिस्तान में हनुमान अंश को लेकर होने लगी चर्चा, गूगल पर पूछ रहे ये सवाल

सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हर फिल्म को दर्शकों का प्यार मिले, ऐसा जरूरी नहीं…

11 hours ago

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं….

रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…

1 day ago

शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…

1 day ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श, दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…

1 day ago