यह राजनीतिक साजिश और लोग देंगे जवाब: कोर्ट में पेशी से पहले बोले अरविंद केजरीवाल

Arvind Kejriwal Delhi Liquor Policy Case: क्या दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज, गुरुवार को कथित दिल्ली शराब नीति घोटाले में बड़ा खुलासा करने वाले हैं? इस सवाल का जवाब थोड़ी देर में आपको पता चल जाएगा। केजरीवाल की ईडी कस्टडी आज खत्म हो रही है। ईडी ने केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया है। सुनवाई शुरू होने से पहले एक सवाल के जवाब में सीएम ने कहा कि यह एक राजनीतिक साजिश है और लोग इसका जवाब देंगे। केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी कोर्ट पहुंची हैं।

सुनीता ने बुधवार को दावा किया था कि अरविंद गुरुवार को अपने दावों को लेकर सबूत पेश करेंगे। उधर, केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने की मांग को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है।

आज खत्म हो रही ईडी कस्टडी
अरविंद केजरीवाल को पिछले हफ्ते 21 मार्च को ईडी ने दिल्ली शराब नीति मामले से जुड़े कथित मनी-लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। उनकी हिरासत आज, 28 मार्च को खत्म हो रही है। जांच एजेंसी उन्हें एराउज एवेन्यू अदालत में पेश करेगी। सूत्रों का कहना है कि सीबीआई भी उनकी हिरासत की मांग कर सकती है। अरविंद केजरीवाल को एजेंसी के दिल्ली कार्यालय में हवालात में रखा जा रहा है।

सुनीता बोलीं- केजरीवाल बीमार हैं, मगर डरने वाले नहीं
सुनीता केजरीवाल ने बुधवार को कहा था कि ईडी ने उनके घर पर छापा मारा। महज 73 हजार रुपए बरामद हुए थे तो कथित शराब घोटाले का पैसा कहां है? उन्होंने कहा कि दिल्ली सीएम अपने दावों को लेकर सबूत भी पेश करेंगे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल बीमार हैं। उनकी सेहत गिर रही है। लेकिन वह डरने वाले नहीं है। केजरीवाल एक खुलासा करेंगे। केजरीवाल को दिल्ली वालों की चिंता है।

अब जानिए केस से जुड़े अहम अपडेट्स

दिल्ली हाईकोर्ट ने बुधवार को गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली आम आदमी पार्टी नेता की याचिका खारिज कर दी। साथ ही जांच एजेंसी को अपना पक्ष रखने के लिए 2 अप्रैल तक का समय दिया है।
ईडी का आरोप है कि अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले के सरगना हैं। उनकी देखरेख में शराब नीति का निर्माण हुआ। यह पूरा घोटाला 600 करोड़ रुपए का है। साउथ ग्रुप से 100 करोड़ रुपए रिश्वत ली गई। रिश्वत के पैसों का इस्तेमाल गोवा और पंजाब विधानसभा चुनाव में किया गया। हालांकि अरविंद केजरीवाल ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
अरविंद केजरीवाल ने ईडी कस्टडी से दो आदेश जारी किए हैं। पहला आदेश वाटर डिपार्टमेंट तो दूसरा आदेश स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा था। आप इस बात पर जोर दे रही है कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बने रहेंगे।
बीजेपी नेता दिल्ली भर में विरोध प्रदर्शन कर अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
अमेरिका और जर्मनी ने भी केजरीवाल की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया दी है। भारत से निष्पक्ष, पारदर्शी जांच करने का आग्रह किया है।
शराब घोटाले में पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और सांसद संजय सिंह पहले से जेल में हैं।

मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने की मांग खारिज
दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से हटाने की मांग करने वाली जनहित याचिका को खारिज कर दिया। एक्टिंग चीफ जस्टिस मनमोहन और जस्टिस मनप्रीत सिंह अरोड़ा की बेंच ने कहा कि यह राजनीतिक मामला है। न्यायिक हस्तक्षेप की कोई गुंजाइश नहीं है। यह याचिका सामाजिक कार्यकर्ता सुरजीत सिंह यादव की तरफ से दाखिल की गई थी।

admin

Recent Posts

इजरायल में सियासी संकट गहराया, अब सीधे चुनाव से चुना जा सकता है प्रधानमंत्री

 नई दिल्ली  इजरायल में चुनाव में किसी गठबंधन को बहुमत न मिलने से नई सरकार…

8 hours ago

गोवा में 1200 हेक्टेयर बंजर जमीन पर होगी खेती, जर्मनी की तकनीक से बदलेगी तस्वीर

पणजी  गोवा के कृषि क्षेत्र में जल्द ही एक नया बदलाव देखने को मिल सकता…

9 hours ago

उमर अब्दुल्ला की शादी पर AAP विधायक मेहराज मलिक का तंज, ‘लव जिहाद’ पर मीडिया से पूछे सवाल

नई दिल्ली जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हाल ही में एक निजी समारोह में…

9 hours ago

ईरान का दावा- केश्म द्वीप के पास अमेरिकी हमला, दो मछुआरे लापता और एक घायल

तेहरान  ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका पर हमला करने…

9 hours ago

Amazon Sale में टू-व्हीलर की बिक्री में जबरदस्त उछाल, 6 गुना बढ़ी सेल

नई दिल्ली भारतीय बाजार में ऑनलाइन शॉपिंग का चलन काफी बढ़ गया है. पहले घरेलू…

10 hours ago

Uttarakhand News: हेलिकॉप्टर हादसे के बाद धामी सरकार का बड़ा फैसला, चार्टर उड़ानों में अब पायलट के साथ को-पायलट भी अनिवार्य….

देहरादून. उत्तराखंड में चार्टर हेलिकॉप्टर के संचालन को लेकर सुरक्षा नियम सख्त किए गए हैं.…

10 hours ago