Uncategorized

दिल्ली की हवा के साथ-साथ जहरीली हुई यमुना !

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास होने लगा है। इस दौरान दिल्ली की हवा भी जहरीली हो गई है AQI का लेवल बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंचा गया है। वहीं, दूसरी तरफ यमुना का पानी भी जहरीला हो गया है। बता दें कि, आज एक हैरान कर देना वाला वीडियो सामने आया है जिसमे यमुना में पानी कम झाग ही झाग नजर आ रहा है। ऐसा लग रहा है मानो की दूर-दूर तक बर्फ की मोटी परत जम गई है।

DPCC की रिपोर्ट के मुताबिक नदी के पानी में गंदगी का स्तर ज्यादा बढ़ गया है। पिछले साल भी दिल्ली की यमुना नदी में इस तरह की तस्वीर देखने को मिली थी यमुना नदी में जहरीले झाग दिखाई दे रहे थे और अब फिर से वैसे ही तस्वीर सामने आई है। दिल्ली सरकार ने दावा किया था 5 सालों के अंदर यमुना नदी साफ होगी लेकिन ऐसा बिलकुल नहीं हुआ है जिसको लेकर बीजेपी लगातार अब आम आदमी पार्टी पर सवाल उठा रही है।

बता दें कि, छठ पूजा से पहले ही यमुना में प्रदूषण खतरनाक दिख रहा है। सरकार हर साल यमुना नदी की साफ-सफाई पर करोड़ों रुपए खर्च करती है। बता दें कि, इसी साल सितंबर के महीने में दिल्ली प्रदूषण कंट्रोल समिति ने यमुना के सभी पॉइंट्स से यमुना के पानी के सैंपल कलेक्ट किए और जांच के लिए भेजे यमुना के पानी के सैंपल की जांच रिपोर्ट आई तो नतीजे बेहद चौंकाने वाले थे।

admin

Recent Posts

पाकिस्तान में हनुमान अंश को लेकर होने लगी चर्चा, गूगल पर पूछ रहे ये सवाल

सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हर फिल्म को दर्शकों का प्यार मिले, ऐसा जरूरी नहीं…

1 day ago

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं….

रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…

2 days ago

शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…

2 days ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श, दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…

2 days ago