Categories: विदेश

स्ट्रेस कम करने के लिए महिला ने की ₹258 करोड़ की शॉपिंग, ऑनलाइन ऑर्डर कैंसिल करने पर पहुंची जेल

टोक्यो 

जापान के एक रेस्टोरेंट में काम करने वाली महिला ने अपना स्ट्रेस दूर करने के लिए 258 करोड़ रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग कर डाली. लेकिन ऑर्डर किए गए प्रोडक्ट्स में से एक भी उस तक नहीं पहुंचा. जब भी डिलीवरी बॉय उसके ऑर्डर को लेकर डोरस्टेप पर आता था तो वो किसी और के दरवाजे की घंटी बजा देता था. ऐसा इसीलिए होता था क्योंकि महिला अपना एड्रेस देने के बजाय उसे नकली पते पर भेज देती थी, जिससे ऑर्डर अपने आप कैंसिल हो जाता था। 

डिलीवरी में 45 लाख खर्च
ये सिलसिला करीब 2 साल तक चलता रहा. इस दौरान महिला ने 2000 से ज्यादा ऑर्डर कैंसिल अलग-अलग तरह से कैंसिल किए. कुछ मामलों ने उसने ऑनलाइन पार्सल की पेमेंट के लिए कन्वीनियंस स्टोर का ऑप्शन चुना था, लेकिन तय समय के अंदर पेमेंट नहीं की. जबकि कुछ मामलों ने उसने साफ तौर पर डिलीवरी बॉय से उस पार्सल को लेने से कैश ऑन डिलीवरी के वक्त इनकार कर दिया. जापानी ब्रॉडकास्टर FNN प्राइम ऑनलाइन के मुताबिक, बार-बार ऑर्डर कैंसिल होने की वजह से शुएशा (Shueisha’s Jump Characters Store) को डिलीवरी और उससे जुड़े खर्चों में लगभग 75 लाख येन (करीब 45 लाख रुपये) का नुकसान हुआ। 

‘मुझे बहुत सुकून मिलता था’
टीवी असाही न्यूज के अनुसार, 32 साल की योशिदा ने जांच एजेंसी को बताया, ‘मुझे ऑनलाइन शॉप पर एनिमे कैरेक्टर्स के सामान देखना बहुत अच्छा लगता था. रोजमर्रा की जिंदगी में बहुत ज्यादा तनाव था. जब भी मैं कोई सामान उपलब्ध होने से पहले ऑर्डर कर लेती थी, तो मुझे एक अजीब सी संतुष्टि मिलती थी और सारा तनाव दूर हो जाता था. कंपनी से मेरी कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है. मैं यह सब खुद के लिए कर रही थी। 

238 नकली अकाउंट्स का यूज किया
FNN की रिपोर्ट के अनुसार, योशिदा ने लगभग 6 साल पहले इस ऑनलाइन स्टोर से शॉपिंग करना शुरू किया था. शुरुआत में वो जो भी ऑर्डर करती थी, उसे मंगाती भी थी. लेकिन, सामान ऑर्डर करने और फिर उसे तुरंत रद्द करने का यह सिलसिला अक्टूबर 2023 के आसपास शुरू हुआ और लगभग दो साल तक चलता रहा. इस दौरान उसने खरीदारी करने के लिए 238 अलग-अलग अकाउंट्स का इस्तेमाल किया।

कंपनी ने कार्रवाई की मांग की
हालांकि शुएशा कंपनी का कहना है कि महिला की इस हरकत की वजह से लंबे समय तक उन वास्तविक ग्राहकों का नुकसान हुआ, जो वास्तव में उत्पाद खरीदना चाहते थे और उन्हें न्यायपूर्ण अवसर नहीं मिला. कंपनी ने पुलिस से इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. रिपोर्ट्स के अनुसार, योशिदा ने अपने ऊपर लगे सभी आरोप स्वीकार कर लिए हैं. जापानी कानून के तहत, धोखाधड़ी के जरिए किसी के व्यवसाय में रुकावट डालने के आरोप में अब उस पर कार्रवाई की जा रही है। 

Rupesh Jha

Recent Posts

राजस्थान विधानसभा में 25 साल से ‘199 का फेर’! कभी निधन तो कभी सदस्यता रद्द, जानिए क्यों खाली रह जाती है विधायकों की कुर्सी

जयपुर। राजस्थान की राजनीति में विधानसभा का नया भवन अपनी भव्यता के साथ एक अनोखे…

6 hours ago

‘दूसरे राज्य में मिली छूट राजस्थान में नहीं चलेगी’, शादी करके आई महिलाओं के आरक्षण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

जोधपुर। राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही दूसरे राज्यों की महिलाओं के लिए…

6 hours ago

‘चुनाव खत्म होने दो, सबका इलाज कर देंगे’, नरेश मीणा के बेटे अनिरुद्ध के बयान से विवाद, पुलिस-प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

बारां। राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव का प्रचार तेज होने के साथ ही बारां जिले में…

7 hours ago

IAS शिखर अग्रवाल के अमेरिका से लौटते ही 40 विला विवाद में हलचल तेज, ACB की पूछताछ की तैयारी, जानिए पूरा मामला

Rajasthan IAS Shikhar Agrawal News: राजस्थान के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल अमेरिका से लौटकर…

7 hours ago

Pushkar Mela 2026: पुष्कर पशु मेले में बढ़ने लगी रौनक, सजे-धजे ऊंट बने आकर्षण का केंद्र, जानिए इस बार क्या है खास

Pushkar Camel Fair 2026: राजस्थान के अजमेर जिले में विश्व प्रसिद्ध पुष्कर पशु मेले की…

7 hours ago