राज्य-शहर

Jammu and kashmir : भारी बारिश की वजह से जम्मू-कश्मीर में ढह गया घर, मां सहित तीन बेटियों की मौत

Jammu and kashmir : जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश की वजह से एक कच्चा मकान ढह गया जिससे मां सहित तीन बेटियों की मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में एक ‘कच्चा’ घर ढह जाने से महिला और उसकी तीन बेटियों की मौत हो गई. सभी बच्चियों की उम्र दो से पांच साल थी.

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश की वजह से एक घर ढह गया जिससे महिला और उसकी तीन बेटियों की मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में एक ‘कच्चा’ घर ढह जाने से एक महिला और उसकी तीन बेटियों की मौत हो गई. सभी बच्चियों की उम्र दो से पांच साल थी.Jammu and kashmir

दरअसल 1 और 2 मार्च को जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई. जम्मू क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाओं और ओलावृष्टि से घरों सहित दर्जनों इमारत भी क्षतिग्रस्त हो गईं.Jammu and kashmir

अधिकारियों ने कहा कि चसाना तहसील के कुंदरधन मोहरा गांव में एक घर भारी बारिश के कारण ढह गया. घर के ढहने से फाल्ला अख्तर (30), उनकी बेटियां नसीमा (5), सफीना कौसर (3) और समरीन कौसर (2) की जान चली गई.Jammu and kashmir

वहीं इस घटना में परिवार के दो बुजुर्ग सदस्य – कालू (60) और उसकी पत्नी बानो बेगम (58) घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अधिकारी ने बताया कि बचावकर्मियों ने शवों को मलबे से निकाल लिया है.Jammu and kashmir

बता दें कि भारी बारिश की वजह से जम्मू-कश्मीर के सड़कों को भी नुकसान पहुंचा है. अधिकारियों ने कहा कि एनएचएआई ने मौसम में सुधार के बाद रविवार सुबह जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात की आवाजाही फिर से शुरू करने के प्रयास तेज कर दिए है.Jammu and kashmir

admin

Recent Posts

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

9 minutes ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

4 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago