Uncategorized

हरियाणा में दीपावली के त्योहार के साथ ठंड की होगी शुरुआत !

हरियाणा के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक दिपावली के त्यौहार के साथ ही प्रदेश में ठंड की शुरूआत हो जाएगी। वहीं, 24 अक्टूबर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। अगले 6 दिनों के अंदर ही न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में 22 और 23 अक्टूबर को मौसम साफ रहेगा। इस दौरान तापमान में कोई गिरावट देखने को नहीं मिलेगी। वहीं 24 अक्टूबर से मौसम बदलेगा और लोगों को दिन में होने वाली गर्मी से राहत मिल सकेगी। विभाग का कहना है कि नवंबर के पहले सप्ताह से सर्दी की शुरुआत होने की संभावना है। IMD चंडीगढ़ के मुताबिक हरियाणा के अधिकतर जिलों में मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है। वहीं बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

बता दें कि, आज यानी मंगलवार को मौसम साफ रहेगा और दिन में धूप खिलेगी। इसके अलावा सुबह और शाम हल्की ठंड महसूस होगी।

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

2 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

3 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

3 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

3 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

3 hours ago