क्या होर्मुज पार करेंगे भारतीय जहाज ? ईरान ने रख दी ये शर्त

मिडिल ईस्ट में युद्ध के बीच दुनिया के तमाम देशों में गैस-तेल का संकट बना हुआ है। जिसके कारण ग्लोबल सप्लाई के 20 फीसदी क्रूड-एलपीजी की आवाजाही के लिए महत्वपूर्ण स्टेट ऑफ होर्मुज के बंद होने से पूरी दुनिया में टेंशन बढ़ गई है और यहां तमाम देशों के जहाज फंसे हुए है।

भारत सरकार की तरफ से खुद इस बात की जानकारी दी गई है कि होर्मुज स्टेट के वेस्ट साइड पर 20 भारतीय जहाज मौजूद है। वहीं, इस बीच ईरान की तरफ से एक अच्छी खबर सामने आई है। इसके मुताबिक इस रूट में आवाजाही को आसान बनाया जा सकता है। संयुक्त राष्ट को ईरान की तरफ से भेजे गए एक संदेश में इसका संकेत दिया है।

ईरान होर्मुज स्ट्रेट से सीमित समुद्री आवाजाही की अनुमति देगा, लेकिन इसके लिए भी सख्त शर्तें लागू होंगी। वहीं, इसके तहत अमेरिका और इजरायल से जड़े जहाजों पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। बिजनेस टुडे पर छपी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण एनर्जी रूट होर्मुज स्ट्रेट को फिर से लेकिन सीमित रूप से खोलने के संकेत दिए हैं।

ईरान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और अंतरराष्ट्रीय समुद्री संगठन को एक संदेश भेजकर इसे खोलने का प्लान शेयर किया है। ईरान ने संयुक्त राष्ट्र को भेजे संदेश में संकेत दिया है कि वह होर्मुज से सीमित समुद्री आवाजाही के लिए खोलेगा, लेकिन इससे जुड़ी शर्तें भी लागू होंगी।

वहीं, इनके तहत जिन जहाजों को गैर-शत्रुतापूर्ण (Non-Hostile) माना जाता है, उन्हें इससे गुजरने की अनुमति दी जा सकती है और वो भी ईरानी अधिकारियों के साथ तालमेल बैठाने और तय किए गए सेफ्टी प्रोटोकॉल का पालन करने के बाद, जबकि अमेरिका और इजरायल से जुड़े जहाजों पर प्रतिबंध लागू रहेगा।

By admin