हरीश राणा का निधन

गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन के रहने वाले हरीश राणा का दिल्ली के AIIMS में मंगलवार (24 मार्च 2026) को निधन हो गया। हरीश राणा पिछले 13 सालों से कोमा में थे और इलाज के दौरान बिस्तर पर ही जीवन गुजार रहे थे।

हरीश राणा को सुप्रीम कोर्ट से इच्छा मृत्यु (Euthanasia) की अनुमति मिली हुई थी। आज उनका निधन होने के साथ ही लंबी और दर्द भरी जिंदगी से उन्हें मुक्ति मिल गई। उनके परिवार और करीबी इस खबर से भावुक हैं, लेकिन उन्हें अब उस लंबे संघर्ष से राहत मिली है। 13 साल तक बिस्तर पर रहने के बावजूद हरीश राणा की कहानी ने देशभर में इच्छामृत्यु और मरीजों की दयनीय स्थिति पर बहस को फिर से उजागर किया है।

ये भी पढ़ें:

By admin