टी20 विश्वकप 2026 में बीते गुरुवार यानि 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और नामीबिया के बीच मुकाबला खेला गया। जिसे भारत ने 93 रनों से जीता। वहीं, अब भारत का अगला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 15 फरवरी को होगा लेकिन इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम की तरफ से अभिषेक शर्मा की फिटनेस को लेकर आए दो बयानों और एक वीडियो ने सवाल खड़े कर दिए है।
पहला बयान टॉस के समय कप्तान सूर्या ने दिया। उन्होंने बताया कि, अभिषेक शर्मा अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं और वह एक-दो मैच मिस करेंगे। उनकी जगह संजू सैमसन को मौका दिया गया है, सूर्या के बयान से ऐसा लगा कि अभिषेक शर्मा 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ भी नहीं खेलेंगे।
दूसरा बयान वरुण चक्रवर्ती ने नामीबिया के खिलाफ मुकाबले के बाद अभिषेक शर्मा दिया। उन्होंने कहा कि वो पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले बड़े टी20 मुकाबले में खेलने के लिए फिट नजर आ रहे हैं। मैंने उनसे बात की है, वह ठीक लग रहे हैं। उन्होंने आज (12 फरवरी) अभ्यास भी किया और कहा कि वह वापसी के रास्ते पर हैं।
वहीं अभिषेक को लेकर एक वीडियो वायरल हो रहा है, वायरल वीडियो में पेसर अर्शदीप अभिषेक से पूछते हैं ‘How are you?’
अभिषेक दाल-राइस खाते हुए बोलते हैं, ‘Dal-Rice Good’
आगे अर्शदीप कहते हैं ‘Are you good?’
तो अभिषेक जवाब देते हैं, ‘Dal-Rice Very Good, Me Good’
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…
उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…
नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…
हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…