Uncategorized

भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर आया बड़ा अपडेट, अगर ऐसा हुआ तो Pak टीम को होगा फायदा

कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस हाईवोल्टेज मुकाबले में बारिश का खलल पड़ने की आशंका है। श्रीलंकाई मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में एक लो-प्रेशर सिस्टम बन रहा है, जिससे कोलंबो में बारिश और गरज-चमक की आशंका बढ़ गई है।

विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि, रविवार को सुबह कोलंबो में मौसम के गर्म और उमस भरा रहने का अनुमान है, लेकिन दोपहर के बाद हालात में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दोपहर से लेकर शाम तक गरज-चमक के साथ 50 से 70 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है।

वहीं, मुकाबले के निर्धारित समय शाम 7 बजे से पहले भारी बारिश भी हो सकती है, जिससे टॉस और मुकाबले में देरी या ओवर कम करने की स्थिति बन सकती है। श्रीलंकाई मौसम विभाग ने बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है।

बता दें कि, अगर इस मैच में बारिश का खलल होता है और भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला रद्द होता है तो दोनों ही टीमों को 1-1 अंक मिलेगा जिससे भारत की टीम सुपर-8 में पहुंच जाएगी। वहीं, इस फायदा पाकिस्तान की टीम को भी होगा और वो भी सुपर-8 में जगह बना लेगी। फिलहाल भारत अभी ग्रुप-ए की अंकतालिका में पहले नंबर पर हैं, वहीं पाकिस्तान दूसरे और संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) तीसरे पायदान पर है।

भारत-पाकिस्तान मैच धुलने की स्थिति में संयुक्त राज्य अमेरिका, नामीबिया और नीदरलैंड्स टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगे। यूएसए और नीदरलैंड्स के पास तीन मैचों से दो-दो अंक हैं। अगर यह मैच बारिश के कारण रद्द होता है तो यूएसए और नीदरलैंड्स में अपने बाकी 1-1 मैच जीत भी लें तो चार अंक तक ही पहुंच पाएंगे। भारत और पाकिस्तान की टीम क्वालिफाई कर जाएगी।

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago