Uncategorized

दिल्ली विधानसभा में क्यों घुसाई थी गाड़ी ? पुलिस पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

दिल्ली विधानसभा में सोमवार को एक कार गेट तोड़ते हुए अंदर जाती और फिर बाहर जाती है। वहीं, अब इस मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। सरबजीत ने पूछताछ में कई खुलासे किए है। दिल्ली पुलिस ने कार सवार सरबजीत पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।

दिल्ली पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उसका भांजा बीते एक हफ्ते से लापता है. 1 अप्रैल से उसके भांजे की कोई खबर नहीं मिल रही है. इस मामले में उसने हरी नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस का ध्यान उसके केस पर नहीं है और ऐसे में उसने विधानसभा में गाड़ी घुसाने का प्लान किया। वो पुलिस का ध्यान अपनी ओर खींचना चाहता था और इसके लिए उसने विधानसभा में अपनी गाड़ी घुसा दी।

सरबजीत ने पुलिस को बताया कि उसका मानना था दिल्ली विधानसभा में कोई बड़ा अधिकारी होगा जो उसके केस को सुनेगा। पुलिस के मुताबिक सरबजीत पैसे से मजबूत है और इसी फरवरी में उसने नई टाटा सियारा गाड़ी खरीदी थी। पुलिस को उसके पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ। न ही उसकी गाड़ी में हथियार था, लेकिन ये अपनी गाड़ी को ही हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहा था। गाड़ी किसी के ऊपर भी चढ़ सकती थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी सरबजीत अकेले ही विधानसभा परिसर के अंदर पहुंचा था और उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति शामिल नहीं था। उसे दिल्ली के रास्तों की जानकारी नहीं थी, इसलिए उसने दो लोगों को 2000 रुपये देकर गाड़ी में अपने साथ बैठा लिया था ताकि वे उसे रास्ता बता सकें। उसने उनसे पार्लियामेंट जाने की बात कही थी। जांच में अब तक इन दोनों व्यक्तियों की कोई भूमिका सामने नहीं आई है, फिर भी एहतियात के तौर पर उनसे पूछताछ जारी है। सरबजीत का मेडिकल कराया जा चुका है और उसे तीस हजारी कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

वहीं, सरबजीत की पत्नी ने शाहजहांपुर का एक मेडिकल दस्तावेज दिखाकर दावा किया है कि उसका इलाज चल रहा था, जिसकी पुष्टि में पुलिस जुटी हुई है। साथ ही, मामले की सच्चाई जानने के लिए उसके कॉल रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सरबजीत का व्यवहार काफी आक्रामक रहा है। वह रातभर लॉकअप में हंगामा करता रहा, ग्रिल हिलाता रहा और अजीबोगरीब बातें करता रहा, जैसे कि उसके पास महाराजा की तलवार है। फिलहाल पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

3 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago