Uncategorized

दिल्ली में अचानक क्यों बदला मौसम ? बिन मौसम बरसात को लेकर IMD ने क्या बताया ?

दिल्ली-एनसीआर में मार्च महीने की शुरूआत के साथ ही तेज गर्मी का एहसास होने लगा और जैसे-जैसे दिन बीतते गए गर्मी का कहर बढ़ने लगा और पारा भी तेजी से ऊपर जाने लगा। लेकिन 15 मार्च रविवार को मौसम में अचनाक से परिवर्तन हुआ और दिल्ली के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।

वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक रविवार को दोपहर तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। सोमवार 16 मार्च को भी आसमान में बादल छाए रहने की आशंका जताई गई है।

बता दें कि, मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर ने कुछ दिन पहले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश की संभावना जताई थी लेकिन इसके पीछे का कारण पश्चिमी विक्षोभ बताया गया है। दिल्ली सहित उत्तरी मैदानी इलाकों में 15 मार्च 2026 से मौसम गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद जताई गई है।

वहीं, 17 मार्च के करीब उत्तर भारत में एक और मजबूत मौसम प्रणाली सक्रिय हो सकती है। अनुमान है कि 18 से 20 मार्च के बीच पंजाब और हरियाणा में भी बारिश दर्ज की जा सकती है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार आने वाले दिनों में देश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश का असर दिखने की संभावना है। उत्तर प्रदेश, पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में भी हल्की बारिश हो सकती है।

admin

Recent Posts

FASTag Annual Pass महंगा! 1 अप्रैल से देने होंगे ज्यादा पैसे

देश के हाईवे पर सफर करने वालों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है।…

2 minutes ago

सलमान आगा के रन आउट का बना मजाक, रावलपिंडी पुलिस ने ट्वीट कर लिए मजे

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले गए वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तानी बल्लेबाज…

51 minutes ago

देहरादून में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, एक युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के देहरादून जिले में 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ हुए गैंगरेप के…

2 hours ago

सरकार ने जारी की एडवाइजरी, प्लास्टिक जार में दिया पेट्रोल-डीजल तो होगी कार्रवाई

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच भारत में भी इसका असर देखने को मिल रहा…

2 hours ago

Jammu Kashmir: घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी सेक्टर में सुरक्षाबलों ने पाकिस्तानी आतंकी को किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले के उरी सेक्टर में भारतीय सेना और पुलिस ने रविवार (15…

3 hours ago

राजस्थान में 136 MLA के समर्थन से बनेगी अगली सरकार? स्पीकर वासुदेव देवनानी का ताजा बयान

जयपुर में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने हाल ही में बयान दिया कि राजस्थान विधानसभा…

22 hours ago