Uncategorized

सौरव गांगुली ने ODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले गौतम गंभीर को लेकर ऐसा क्यों कहा ?

गौतम गंभीर की कोचिंग में भारतीय क्रिकेट टीम ने दो आईसीसी की ट्रॉफी अपने नाम की है। पहले साल 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी और हाल ही में टी20 विश्व कप 2026 की ट्रॉफी अपने नाम की है। वहीं, भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि, गंभीर की असली परीक्षा अभी बाकी है।

बताए कि, सौरव गांगुली ने एक इंटरव्यू में साफ कहा कि,गंभीर के लिए असली चुनौती 2027 का वनडे वर्ल्ड कप होगा, जो साउथ अफ्रीका में होना है। वहां की परिस्थितियां उन्हें चुनौती देंगी, लेकिन मुझे भरोसा है कि जिस टीम के साथ वे काम कर रहे हैं, उससे वह सही नतीजे हासिल करेंगे। गांगुली ने यह भी कहा कि गंभीर को टेस्ट क्रिकेट में टीम के प्रदर्शन को बेहतर करने की जरूरत है।

वहीं, उनका यह भी मानना है कि घरेलू मैदान पर जरूरत से ज्यादा टर्निंग पिच बनाने के बजाय अच्छी विकेट तैयार करनी चाहिए, क्योंकि अच्छी पिच पर ही अच्छे नतीजे मिलते हैं। उन्होंने इंग्लैंड सीरीज का उदाहरण देते हुए कहा कि पिच को लेकर ज्यादा सोचने से फायदा नहीं होता। हालांकि आलोचना के साथ गांगुली ने गंभीर का समर्थन भी किया।

उन्होंने आगे कहा कि गंभीर एक बहुत अच्छे कोच हैं और उन्हें समय दिया जाना चाहिए।गांगुली के मुताबिक सीमित ओवरों के क्रिकेट (टी20 और वनडे) में गंभीर की रणनीति काफी प्रभावी रही है और उनके पास एक मजबूत टीम भी है।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

दिल्ली: उबर राइडर ने युवती से छेड़छाड़ की, जान से मारने की धमकी देकर भागा

दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाओं ने फिर से चिंता बढ़ा दी है।…

17 minutes ago

Most Anticipated Films 2026: सनी देओल से शाहरुख खान तक, इस साल सिनेमाघरों में धमाल मचाएंगी ये बड़ी फिल्में

साल 2026 बॉलीवुड सिनेमा के लिए बेहद खास माना जा रहा है। इस साल कई बड़े…

27 minutes ago

भारतीय फुटबॉलर के निधन से फुटबॉल जगत में मातम, जानिए कौन थे रविंद्र सिंह ?

भारतीय फुटबॉल जगत को बड़ा झटका लगा है। युवा फुटबॉलर रविंद्र सिंह (Ravindra Singh) का…

41 minutes ago

Delhi में हनी सिंह के कॉन्सर्ट के लिए जारी हुई ट्रैफिक एडवाइजरी

दिल्ली में फेमस रैपर और सिंगर Yo Yo Honey Singh का बड़ा म्यूजिक कॉन्सर्ट होने…

1 hour ago

क्या शुरू होने वाला है तीसरा विश्व युद्ध? यूक्रेन, ईरान और दक्षिण चीन सागर में बढ़ते तनाव से दुनिया में चिंता

मार्च 2026 के मध्य में वैश्विक भू-राजनीतिक स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई है और दुनिया…

1 hour ago

लद्दाख हिंसा मामले में सोनम वांगचुक रिहा, केंद्र सरकार ने हटाया NSA केस

लद्दाख में कुछ महीनों पहले हुई हिंसक घटनाओं के बाद हिरासत में लिए गए प्रसिद्ध…

2 hours ago