मनोरंजन

Most Anticipated Films 2026: सनी देओल से शाहरुख खान तक, इस साल सिनेमाघरों में धमाल मचाएंगी ये बड़ी फिल्में

साल 2026 बॉलीवुड सिनेमा के लिए बेहद खास माना जा रहा है। इस साल कई बड़े सुपरस्टार्स की मच अवेटेड फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं। पौराणिक, एक्शन, क्राइम, वॉर और ड्रामा जैसे अलग-अलग जॉनर की फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा। सनी देओल से लेकर शाहरुख खान, सलमान खान और अजय देवगन तक कई बड़े सितारे इस साल अपनी फिल्मों के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं।

सबसे पहले बात करें ‘धुरंधर 2’ की तो रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म के सीक्वल को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका प्रीव्यू शो ही शानदार एडवांस बुकिंग के साथ शुरू हो चुका है। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।इसके बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ भी काफी चर्चा में है। हाल ही में रिलीज हुए इसके टीजर को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव नजर आएंगे। यह फिल्म 10 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी।

सनी देओल स्टारर ‘लाहौर 1947’ भी साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। इस ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म को राजकुमार संतोषी ने निर्देशित किया है और इसे आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 13 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

वहीं सलमान खान की वॉर ड्रामा फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ भी दर्शकों के बीच काफी चर्चा में है। अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित यह फिल्म पहले अप्रैल में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे 14 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज किया जाएगा।

लोकप्रिय वेब सीरीज़ ‘मिर्जापुर’ भी अब बड़े पर्दे पर आने जा रही है। ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इसके अलावा अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का भी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी।

संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की तिकड़ी नजर आएगी। हालांकि इसकी आधिकारिक रिलीज डेट अभी घोषित नहीं की गई है।

पौराणिक फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ को लेकर भी दर्शकों में काफी उत्साह है। इसमें रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि सनी देओल हनुमान के किरदार में दिखाई देंगे। यह फिल्म दिवाली 2026 पर रिलीज होने की संभावना है।

वहीं साल के अंत में शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ रिलीज होगी, जिसमें वह पहली बार अपनी बेटी सुहाना खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।कुल मिलाकर साल 2026 में बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर बड़े बजट की फिल्मों का जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलने वाला है।

admin

Recent Posts

यूपी 2027 की चुनावी बिसात बिछनी शुरू, ओवैसी की एंट्री से बदलेंगे राजनीतिक समीकरण?

उत्तर प्रदेश की राजनीति में भले ही विधानसभा चुनाव अभी दूर हों, लेकिन राजनीतिक दलों…

1 day ago

राजस्थान: हनुमान बेनीवाल की चेतावनी पर घुटनों पर आई सरकार!

राजस्थान की राजधानी जयपुर से सामने आई एक दर्दनाक घटना ने संविदा कर्मचारियों की नौकरी…

1 day ago

बदल गए कल्याण बनर्जी के सुर, अभिषेक बनर्जी को लेकर कहा- “वह मेरे बेटे जैसा”….

पश्चिम बंगाल की सियासत में इन दिनों तृणमूल कांग्रेस (TMC) के अंदरूनी मतभेद चर्चा का…

1 day ago

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ होंगे देश के नए थल सेनाध्यक्ष, इस दिन से संभालेंगे जिम्मेदारी

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के नए प्रमुख की नियुक्ति का ऐलान कर दिया है।…

1 day ago

आजमगढ़ में बोले CM Yogi, “अखिलेश जी की बेटी पर अभद्र टिप्पणी हुई, मैने दर्ज करवाई FIR”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh…

1 day ago