अमेठी और रायबरेली से कांग्रेस उम्मीदवार कौन? मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिया जवाब…

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने केरल के वायनाड से लोकसभा चुनाव लड़ने के राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) के फैसले का बचाव करते हुए अमेठी और रायबरेली में पार्टी उम्मीदवारों पर सस्पेंस बनाए रखा. यहां एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए खड़गे ने कहा, “वायनाड के लोग राहुल गांधी को अपने सांसद के रूप में देखना चाहते थे. इसीलिए उन्होंने उस सीट से चुनाव लड़ा.”

उन्होंने कहा कि अमेठी और रायबरेली सीटों के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कुछ समय बाद की जाएगी. उन्होंने कहा, “कुछ दिन और रुको. हम दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेंगे.”

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा, भाजपा के दिग्गज नेता अटल बिहारी वाजपेयी और लाल कृष्ण आडवाणी ने भी कई बार अपनी लोकसभा सीटें बदलीं. इस बीच, खड़गे ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की उस टिप्पणी पर भी चुटकी ली, जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘अगर कांग्रेस अध्यक्ष चाहें, तो वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं.’

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ”मैं राज्यसभा में विपक्ष का नेता हूं और मेरे प्रतिद्वंद्वी मोदी हैं, यहां के सीएम नहीं. इसलिए, मैं मोदी से बात करूंगा और उन्हें (असम के सीएम) यहां हमारे लोगों का सामना करने दूंगा.”

admin

Recent Posts

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं….

रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…

4 hours ago

शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…

5 hours ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श, दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…

5 hours ago