ममता बनर्जी हेलिकॉप्टर में चढ़ते समय लड़खड़ाकर गिरी…

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर चोटिल हो गई हैं. दुर्गापुर में हैलीकॉप्टर में चढ़ने के दौरान ममता बनर्जी को यह चोट लगी. वह हैलीकॉप्टर के भीतर ही गिर गईं. वह दुर्गापुर से आसनसोल जा रही थीं. उन्हें वहां टीएमसी उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में एक रैली को संबोधित करना था. ममता बनर्जी जब हेलिकॉप्टर के अंदर जा रही थीं, उसी समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वह लड़खड़ा कर गिर गईं. उनके पैर में हल्की चोट आई है.

उनके सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उनकी मदद की. मिली जानकारी के मुताबिक बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कुछ देर बाद दुर्गापुर से आसनसोल के रवाना हो गईं. टीएमसी सूत्रों ने बताया कि उनकी चोट बहुत गंभीर नहीं है और वह आसनसोल में पार्टी की चुनावी रैली में शामिल होंगी. टीएमसी सुप्रीमो कुछ दिन पहले अपने आवास पर चोटिल हो गई थीं. वह अपने घर में टहलने के दौरान गिर गई थीं, जिससे उनके सिर पर चोट लगी थी. उन्हें तुरंत इलाज के लिए एसएसकेएम अस्पताल ले जाया गया था, जहां उन्हें टांके भी लगाए गए थे.

एसएसकेएम अस्पताल के डायरेक्टर डॉक्टर मणिमोय बंदोपाध्याय ने अपने बयान में कहा था कि ममता बनर्जी को किसी ने पीछे से धक्का दिया था, जिस कारण वह गिर गई थीं और फोरहेड पर कट मार्क के साथ उन्हें अस्पताल लाया गया था. डॉक्टर मणिमोय के अनुसार बंगाल सीएम को मस्तिष्क और नाक में चोट लगी थी.
इससे पहले 2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान वह नंदीग्राम में प्रचार करने गई थीं. वहां भीड़ में धक्का-मुक्की के दौरान ममता बनर्जी का पैर लोहे के एक खंभे से टकरा गया था और उन्हें चोट लग गई थी. रेयापारा में एक मंदिर के बाहर हुई इस घटना को टीएमसी ने भाजपा की साजिश का हिस्सा बताया था. वहीं बीजेपी ने ममता बनर्जी पर लोगों की सहानुभूति जुटाने के लिए चोटिल होने का नाटक करने का आरोप लगाया था. टीएमसी सुप्रीमो ने बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान अपने पैर में प्लास्टर के साथ व्हील चेयर पर बैठकर प्रचार किया था.

पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों पर सात चरण में मतदान संपन्न होंगे. पहले दो चरणों में क्रमश: 19 अप्रैल को कूच बिहार, अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी और 26 अप्रैल को दार्जिलिंग, रायगंज, बालुरघाट में वोटिंग समाप्त हो चुकी है. तीसरे चरण में 7 मई को मालदा उत्तर, मालदा दक्षिण, मुर्शिदाबाद, जंगीपुर में मतदान होगा. चौथे चरण में 13 मई को बहरामपुर, कृष्णानगर, राणाघाट, बर्धमान पुरबा, बर्धमान – दुर्गापुर, आसनसोल, बोलपुर, बीरभूम में वोटिग है. पांचवें चरण में 20 मई को बनगांव, बैरकपुर, हावड़ा, उलुबेरिया, श्रीरामपुर, हुगली, आरामबाग में, छठवें चरण में 25 मई को तमलुक, कांथी, घाटल, झाड़ग्राम, मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुरा, बिष्णुपुर और सातवें चरण में 1 जून को दमदम, बारासात, बशीरहाट, जयनगर, मथुरापुर, डायमंड हार्बर, जादवपुर, कोलकाता दक्षिण और कोलकाता उत्तर सीटों पर मतदान होना है.

admin

Recent Posts

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं….

रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…

4 hours ago

शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…

4 hours ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श, दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…

5 hours ago