Categories: भक्ति

इस बार कब है हनुमान जयंती ? जानिए पूजा-विधि और शुभ मुहूर्त

हनुमान जयंती इस बार 12 अप्रैल यानि कि शनिवार के दिन मनाई जा रही है। हनुमान जयंती के अवसर पर विशेष पूजा करने का प्रावधान है। इस दिन अपने जीवन में आने वाली तमाम बाधाओं को दूर किया जा सकता है। इस दिन विशेष तरह के प्रयोगों से आने वाली तमाम बाधाओ, ग्रहों को भी शांत कर सकते है। वहीं, यह दिन शिक्षा,विवाह और कर्ज के मामले में मुक्ति के लिए यह दिन काफी विशेष होता है। हनुमान जयंती को हनुमान जन्मोत्सव भी कहा जाता है।

वहीं, कुछ लोग का मानना है कि, हनुमान जी का अवतरण छोटी दीपावली वाले दिन को हुआ था। हनुमान जी को संकट मोचन कहा जाता है ऐसा कहते हैं कि हनुमान जी के नाम मात्र से ही हर तरह का संकट और भय दूर हो जाता है।

हिंदू मान्यताओं के अनुसार, हनुमान जी का जन्म सूर्योदय के समय हुआ था  इसलिए इस दिन कई मंदिरों में भोर से सूर्योदय तक पूजा, अनुष्ठान किया, भजन, कीर्तन किया जाता है। इस बार चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि 12 अप्रैल को दोपहर 3 बजकर 21 मिनट पर शुरू होगी और इस समापन 13 अप्रैल को सुबह 05 बजकर 51 मिनट पर होगा।

हनुमान जयंती की पूजा विधि

इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठें और फिर स्नान करके साफ-सुथरे वस्त्र पहनें उसके बाद हनुमान जी की पूजा की तैयारी करें। अगर आप चाहें तो बजरंगबली की घर के मंदिर में पूजा कर सकते है या मंदिर भी जा सकते हैं। वहीं, इस दिन जो कोई व्यक्ति सच्चे मन से संकल्प लेकर हनुमान चालीसा या सुंदर कांड का पाठ करता है, उसकी हर मनोकामना स्वयं हनुमान जी पूरा करते हैं। इसके साथ ही आप हनुमान जी को उनका प्रिय भोग चढ़ाते हैं तो उनपर हनुमान जी अपनी कृपा बरसाते हैं। उनको बूंदी के लड्डू, मीठा पान, गुड़, केले का भोग जरूर लगाएं. कई भक्त इस अवसर पर उपवास भी रखते हैं।

ये भी पढ़ें:

EV Policy 2.0 दिल्ली सरकार का नया प्लान, पेट्रोल स्कूटर-बाइक पर बैन!

Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है

Recent Posts

ओडिशा के विकास को मिलेगी नई गति, 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का लक्ष्य: अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार और…

15 hours ago

सेमीफाइनल में मिली जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया बड़ा खुलासा

टी20 विश्वकप 2026 के दूसरा सेमीफाइनल वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला…

1 day ago

चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, आज से शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन

चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का…

1 day ago

असम: फाइटर जेट सुखोई हुआ क्रैश, IAF के 2 पायलट शहीद

Sukhoi Su-30MKI लड़ाकू विमान असम के Karbi Anglong जिले में बीती रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया,…

1 day ago

30 दिन तक रूस से कच्चा तेल खरीद सकेगा भारत, अमेरिका ने दी अस्थायी छूट

अमेरिका, इजरायल और ईरान जंग के बीच दुनियाभर में तेल संकट की स्थिति पैदा हो…

1 day ago

भारत को ये मास्टर प्लान दिलवा सकता है फाइनल का टिकट ? इस एक खिलाड़ी को है रोकना

आईसीसी मेन्स टी20 विश्वकप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच वानखेड़े में भारत और इंग्लैंड के…

2 days ago