जम्मू-कश्मीर विधानसभा में आज एक बार फिर से जोरदार हंगामा देखने को मिला। भाजपा और आप के विधायको के बीच जोरदार बवाल हुआ और ये विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। दोनों ही तरफ के नेता एक-दूसरे के खिलाफ लामबंद नजर आए। वहीं, इस दौरान नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के विधायकों ने जमकर नारे लगाए। एनसी के विधायक सदन के बीचों-बीच आ गए।
बता दें कि, एनसी विधायकों ने वक्फ कानून पर चर्चा की मांग की। भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने इसका विरोध और कहा कि चर्चा नहीं होने देंगे। वहीं ऐसा बताया जा रहा है कि, भाजपा के विधायक और आप विधायक मेहराज मलिक के बीच मारपीट हो गई। बहस के दौरान मलिक कांच की टेबल पर गिर गए।
आपको बता दें कि, वक्फ अधिनियम पर चर्चा के लिए कार्य स्थगन से इनकार किए जाने पर हंगामे के बीच जम्मू-कश्मीर विधानसभा तीन घंटे के लिए स्थगित कर दी गई है।
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्य…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को…
केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ बड़ा कदम…
अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानसभा परिसर बनने जा रहा है।…
आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…