अनाप-शनाप बोलता था तो हटा दिए, तेजस्वी यादव पर बरसे सीएम नीतीश कुमार

बिहार के सीएम Nitish Kumar एक बार फिर Tejashwi Yadav पर जमकर बरस गए। नवादा लोकसभा क्षेत्र के वारसीलिगंज में BJP प्रत्याशी विवेक ठाकुर के समर्थन में रैली के दौरान सीएम Nitish Kumar ने RJD को आड़े हाथों लिया। सत्ता में रहने के दौरान काम का श्रेय लेने के मुद्दे पर Nitish Kumar ने तेजस्वी पर कहा कि वो क्या काम किया, सब काम तो हमने किया है। अनाप-शनाप बोलता रहता था तो हटा दिए। अब वापस बीजेपी के साथ आ गए हैं और हमेशा एनडीए में ही रहेंगे।

CM Nitish Kumar ने कहा कि 2005 से वह बिहार की सत्ता में हैं। शुरुआत से ही वह बीजेपी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। दो बार बीच में इधर-उधर हो गए थे, लेकिन अब कहीं नहीं जाने वाले हैं। 2005 से पहले के आरजेडी शासनकाल पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि पति (लालू यादव) जब जेल गए तो उन्होंने अपनी पत्नी (राबड़ी देवी) को सीएम बना दिया। उस समय पति-पत्नी का राज चलता था। उन्होंने बिहार का बुरा हाल कर दिया। लोग शाम में घर से नहीं निकल पाते थे। क्षेत्र में जाते थे तो पैदल जाना पड़ता था, सड़कें नहीं थी।

नीतीश ने आगे कहा कि बीच में हमने लालू यादव को मौका दिया। अब उनका बेटा (तेजस्वी यादव) बोलता है कि हमने बहुत काम किया है। रोजगार को लेकर जो काम हम लोग पहले ही कर रहे थे, उस समय भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा, “हमने बंपर बहाली कराई और लोगों को नौकरी दी। वो (तेजस्वी) अनाप-शनाप बोलता था इसलिए उसको निकाल दिए। इन्होंने कभी कुछ काम नहीं किया। बच्चियां पांचवीं के आगे नहीं पढ़ पाती थीं। अस्पतालों में इलाज नहीं मिलता था।”

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आरजेडी पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये लोग सत्ता में आएंगे तो सिर्फ अपनी जेबें भरेंगे। उन्होंने कहा कि हम लोग सत्ता में हैं तो सिर्फ काम करते हैं, मगर ये सत्ता में आते हैं तो सिर्फ कमाने की कोशिश करते हैं। सीएम ने अपनी साफ छवि का दावा करते हुए कहा कि वह जब केंद्र में मंत्री थे तब से लेकर अब तक एक पैसा नहीं लिया।

उन्होंने कहा कि 2020 में ही हमने 10 लाख लोगों को रोजगार देने की बात कही थी। अब तक चार लाख लोगों को सरकारी नौकरी दे दी गई है। तीन लाख नौकरियों पर काम चल रहा है। जब तक सत्ता में हैं तब तक 10 लाख लोगों को नौकरी देने का काम पूरा हो जाएगा। इसके अलावा 10 लाख लोगों को रोजगार भी दे दिया जाएगा, अब तक 5 लाख लोगों को रोजगार मिल चुका है।

admin

Share
Published by
admin

Recent Posts

यूपी में 2027 का ‘सेमीफाइनल’! विधान परिषद की 11 सीटों पर सियासी संग्राम, भाजपा-सपा ने झोंकी ताकत

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 भले ही अभी दूर हो, लेकिन राजनीतिक दलों ने…

9 hours ago

सिंगापुर के ‘गार्डन्स बाय द बे’ में फिर चला डिज्नी का जादू; नए किरदारों के साथ लौटा ‘डिज्नी गार्डन ऑफ वंडर’

लोकप्रिय फ्लोरल शोकेस के दूसरे संस्करण में ‘फ्रोजन’ का नया इंटरैक्टिव ज़ोन, ‘टॉय स्टोरी 5’…

10 hours ago

गहलोत-पायलट विवाद पर कांग्रेस नेता का तंज, दौसा बैठक में फिर गरमाई सियासत

राजस्थान कांग्रेस एक बार फिर अपने पुराने राजनीतिक समीकरणों को लेकर चर्चा में आ गई…

10 hours ago

दिल्ली: शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में युवक की हत्या, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में एक गारमेंट फैक्ट्री के भीतर हुए विवाद ने खूनी…

13 hours ago

सरकार का LPG को लेकर बड़ा फैसला,10 करोड़ परिवारों को लगेगा झटका

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत मिलने वाली एलपीजी सब्सिडी के नियमों…

14 hours ago

हरियाणा: बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया को मिलेगी बिजली संकट से राहत, दो नए 33 केवी पावर हाउसों का निर्माण तेज

हरियाणा के बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को लेकर लंबे समय से चली आ…

14 hours ago