राजस्थान में पीएम मोदी की रैली, कांग्रेस को बताया विकास विरोधी

Pm Modi ने आज राजस्थान के बाड़मेर में कांग्रेस पर सीधा हमला किया और कहा कि कांग्रेस की नीतियां विकास विरोधी रही हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी सीमावर्ती गांवों के विकास पर ध्यान नहीं दिया, उन्होंने कहा कि कांग्रेस यह कहती थी कि सीमा पर विकास करवाएंगे तो दुश्मन वहां कब्जा करने की कोशिश करेंगे. जबकि ये बेकार की बात है, बीजेपी सीमावर्ती गांव को अपना प्रथम गांव मानती है और उसके विकास पर ध्यान देती है और किस माई के लाल में यह हिम्मत है कि वो बाड़मेर की धरती पर कब्जा करने की हिम्मत करे. बताइए है किसी में हिम्मत.

लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार के लिए बाड़मेर पहुंचे पीएम मोदी ने कहा कि यह जनसैलाब बताता है कि जनता बीजेपी को अपना आशीर्वाद देने का मन बना चुकी है. उन्होंने कहा कि मैं अपनी सरकार के तीसरे टर्म में आपकी हर मांग को पूरी करूंगा और सीमावर्ती गांव के विकास पर और भी ज्यादा ध्यान दूंगा. उन्होंने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में आपका एक-एक वोट विकसित भारत की नींव को और मजबूत करेगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह लोकसभा चुनाव किसी पार्टी का नहीं बल्कि देश का चुनाव है. आज पूरा देश यह कह रहा है कि 4 जून 400 पार. बाड़मेर की जनता ने हमेशा मुझसे कहा है कि मोदी जी आप देश के दुश्मनों को सबक सिखाओ, हम आपके साथ हैं. जनता हमें इस बार पिछली बार की तुलना में ज्यादा वोटों से जिताएगी, इसका मुझे पक्का भरोसा है.

admin

Recent Posts

पाकिस्तान में हनुमान अंश को लेकर होने लगी चर्चा, गूगल पर पूछ रहे ये सवाल

सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हर फिल्म को दर्शकों का प्यार मिले, ऐसा जरूरी नहीं…

10 hours ago

आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं….

रायपुर: गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और…

1 day ago

शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा….

रायपुर: राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम…

1 day ago

छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) पर जनपरामर्श, दुर्ग में आयोजित हुई उच्च स्तरीय बैठक…..

रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) को व्यावहारिक, समावेशी और जनोपयोगी बनाने की दिशा…

1 day ago