उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरा पड़ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 29 दिसंबर तक ठंड से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। पंजाब, हरियाणा में 30 दिसंबर तक कोहरा रहने की संभावना है। वहीं, विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए कोल्ड डे और बिहार, बंगाल, सिक्किम और उत्तराखंड के लिए सीवियर कोल्ड डे की चेतावनी जारी की है।
अगर बात राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली करे तो यहां 2 दिन तक धूप खिलने के बाद साफ आसमान की वजह से गलन बढ़ गई है। पहाड़ों से आने वाली सर्द पछुआ हवाएं और गलन बढ़ा रही हैं। दिल्ली-एनसीआर में न्यूनतम तापमान गिरकर 6.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। आज शुक्रवार (26 दिसंबर) को पारा और भी गिरने की संभावना है। हालांकि एक्यूआई कम होने से लोगों ने राहत की सांस ली है लेकिन अभी भी एक्यूआई 230 है, जो कि खराब श्रेणी में आता है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सहकार से समृद्धि” विज़न को आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय सहकारी…
राघव चड्ढा समेत 6 सांसदों के पार्टी छोड़ने से आम आदमी पार्टी को बड़ा सियासी…
अप्रैल की शुरुआत से ही देश के कई राज्यों में गर्मी ने तेजी पकड़ ली…
AAP में बड़ी फूट की खबर सामने आई है। 'आम आदमी पार्टी' के संस्थापक सदस्य…
मुंबई, महाराष्ट्र, भारत कुछ लोग सिर्फ दावे करते हैं और कुछ लोग दावे साबित करते…
देहरादून में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली, जहां…