देश

गुरु बिना ज्ञान कहां…..जानिए, हम सभी के जीवन में गुरु की भूमिका क्या है?

गुरु बिना ज्ञान कहां…..

जीवन भी सुनसान,

गुरु ही सिखाते हैं,

इंसानियत की पहचान।”

ये चंद शब्द नहीं, बल्कि जीवन की सच्चाई है। जो व्यक्ति अपने जीवन में गुरु का महत्व समझता है, वो हमेशा आगे बढ़ता है, सफल होता है, और सबसे अच्छा इंसान बनता है। इस लेख का उद्देश्य सभी टीचर, गुरुजनों, और मार्गदर्शकों को विशेष सम्मान और धन्यवाद अर्पित करना है, जिन्होंने हमारे जीवन को दिशा दी, हमें गढ़ा और सच्चे इंसान बनने की राह दिखाई।

दोस्तों, शिक्षक सिर्फ स्कूल या कॉलेज में पढ़ाने वाला व्यक्ति नहीं होता। हमारे जीवन में ऐसे कई गुरु होते हैं… हमारे माता-पिता, बड़े भाई-बहन, दोस्त, या फिर कोई अनजाना मार्गदर्शक.. जिन्होंने हमें बहुत कुछ सिखाया। असली टीचर वो है, जो हमें अपने अनुभव, अपने ज्ञान, और अपनी समझ से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

आज के दिन हम सभी को याद करना चाहिए कि बचपन में, जब हम पहली बार स्कूल गए थे, तो हमारे गुरुजनों ने हमे अक्षरों ज्ञान करवाया था। उन्होंने हमारी छोटी-छोटी गलतियों को सही किया, हमें अनुशासन सिखाया, हमें प्रेरित किया कि हम अपने सपनों का पीछा करें।

हमें ये भी सोचने की जरूरत है कि, एक टीचर सिर्फ किताबों की बातें नहीं बताता, वो हमें जिंदगी जीना भी सिखाता है। कभी-कभी एक गुरु की एक छोटी सी बात हमारा पूरा नजरिया बदल देती है

मुझे याद है कि जब मैं अपने स्कूल के दिनों में गणित यानी के मैथ के सबजैक्ट में कमजोर था, और मैं मैथ के एक्जाम या किसी टेस्ट से बहुत डरता था… लेकिन उस वक्त मेरी टीचर ने मुझे समझाया, कि किसी सबजेक्ट से डरना नहीं उसे समझना होता है…. उस दिन मुझे महसूस हुआ कि, सही शिक्षक आपके आत्मविश्वास को बढ़ा सकते हैं और आपको खुद पर भरोसा करना सिखा सकते हैं।

टीचर्स डे पर अपने सभी टीचर्स का आभार जताना बेहद जरूरी है। आज अगर मैं यहां बैठकर आप सबके साथ अपनी बातें साझा कर पा रहा हूं, तो उसके पीछे मेरे सभी टीचर्स, मेरे गुरूजन, माता-पिता, और वे लोग हैं जिन्होंने मुझे सही दिशा दी, कठिन समय में मेरी मदद की, और मुझे ताक़त दी।

आप सभी दर्शकों से मेरा एक सवाल है, क्या आपके जीवन में कोई ऐसा गुरु है, जिसने आपके सपनों को उड़ान दी हो, आपको मुश्किल समय में संभाला हो, या आपकी सोच बदल दी हो?

अगर हां, तो आज का दिन उन्हें धन्यवाद करने का दिन है। क्योंकि, गुरु की महिमा अनंत है। वो हमें आगे बढ़ना सिखाते हैं, मुश्किलों का सामना करना सिखाते हैं, और सबसे जरूरी बात, अच्छी इंसानियत का बोध कराते हैं। इसिलिए ये कहना गलत नहीं है कि,गुरु का आशीर्वाद किसी वरदान से कम नहीं। वो हमारे जीवन को दिशा देते हैं। एक गुरु के बिना जीवन अधूरा है। तो आज अपने पुराने स्कूल टीचर्स को, अपने कॉलेज प्रोफेसर्स को, अपने माता-पिता को, या फिर किसी ऐसे व्यक्ति को, जिन्होंने आपके जीवन में बदलाव लाया, जरूर धन्यवाद कहें।

अंत में मैं कहना चाहूंगा, “शिक्षक सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि ये समाज, देश और पूरी दुनिया को आगे बढ़ाने की नींव है। आपने हमें सिर्फ पढ़ाया नहीं, हमारा भविष्य संवारा है। हमें आगे बढ़ने, कठिनाइयों का सामना करने और अच्छे इंसान बनने की ताक़त दी है। आप सभी को टीचर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएं।

 

Abhishek Saini

वर्तमान में मैं 4Iconic Media Group में पिछले तीन वर्षों से न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 15 वर्षों के अनुभव के साथ संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और कंटेंट की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हूं। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत सुदर्शन न्यूज से की, जिसके बाद A2Z न्यूज चैनल, जनता टीवी, MH1 न्यूज सहित कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाने का अवसर मिला। समाचार संपादन, कंटेंट प्लानिंग, ग्राउंड रिपोर्टिंग और न्यूजरूम मैनेजमेंट में व्यापक अनुभव हासिल किया है। लेखन मेरा जुनून है और निष्पक्ष, प्रभावशाली तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को सामने लाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा हूं। मीडिया जगत में अपने अनुभव, नेतृत्व क्षमता और रचनात्मक सोच के बल पर लगातार नए आयाम स्थापित करने की दिशा में कार्य कर रहा हूं।

Recent Posts

खेड़की दौला में बेटी का पीछा करते हुए हादसा, पुलिस जांच में मामला सड़क दुर्घटना का निकला

गुरुग्राम के खेड़की दौला थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के घायल होने के मामले में…

15 minutes ago

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा विवाद: अखिलेश यादव के आरोपों से सियासी संग्राम

अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की रकम को लेकर उठे सवाल अब उत्तर…

19 hours ago

राजस्थान कांग्रेस में फिर गरमाई सियासत: गहलोत के बयान से मानेसर कांड और पायलट विवाद फिर चर्चा में

राजस्थान की कांग्रेस राजनीति में एक बार फिर पुराने विवादों की गूंज तेज हो गई…

19 hours ago

राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा रद्द: हेलिकॉप्टर विवाद से भड़की सियासत, संवेदनशीलता पर भी उठे सवाल

राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा रद्द होने के बाद राज्य की राजनीति में बड़ा सियासी…

19 hours ago

दिल्ली-एनसीआर में इस तारीख तक दस्तक देगा मानसून, मौसम विभाग ने किया ये अलर्ट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है।…

20 hours ago

अफसर बनने के सपने में बन गई ठग! पुलिस ने गिरफ्तार की फर्जी ‘लेडी सिंघम’

महाराष्ट्र के पुणे में पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है, जो खुद…

21 hours ago