राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उससे सटे एनसीआर क्षेत्रों में मंगलवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट ले ली। तेज हवाओं के साथ आई धूलभरी आंधी ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और आसपास के कई क्षेत्रों में आसमान धूल के गुबार से भर गया, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत तो मिली, लेकिन विजिबिलिटी कम होने के कारण परेशानी भी बढ़ गई।
दोपहर करीब 3 बजे के बाद तेज हवाओं के साथ धूलभरी आंधी का असर साफ दिखाई देने लगा। कई इलाकों में सड़कें धूल से ढक गईं और वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। तेज हवा के झोंकों के कारण पेड़ झूमते नजर आए, जबकि कई जगहों पर लोगों को आंखों और सांस लेने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिल्ली के छतरपुर समेत कई इलाकों से सामने आई तस्वीरों में आसमान पूरी तरह धूल की परत से ढका दिखाई दिया।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, राजस्थान की दिशा से चल रही तेज और शुष्क हवाओं के कारण दिल्ली-एनसीआर में धूलभरी आंधी की स्थिति बनी। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बदलते मौसम की वजह से तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की हवाएं चलने के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
उत्तर भारत के कई राज्यों की तरह दिल्ली-एनसीआर में भी लोग मॉनसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि मौसम में बदलाव और बीच-बीच में हो रही प्री-मॉनसून गतिविधियों ने गर्मी का असर कुछ हद तक कम कर दिया है। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से कभी तेज धूप तो कभी बादलों की आवाजाही देखने को मिल रही है, जिससे मौसम में लगातार बदलाव बना हुआ है।
IMD के अनुसार, सामान्य परिस्थितियों में दिल्ली में मॉनसून 27 जून के आसपास पहुंच जाता है, लेकिन इस बार इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी दिखाई दे रही है। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि दिल्ली-एनसीआर में मॉनसून जुलाई के पहले सप्ताह तक दस्तक दे सकता है। फिलहाल प्री-मॉनसून की हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। आने वाले दिनों में मौसम और भी सुहावना होने की संभावना जताई जा रही है।
जयपुर। राजस्थान की राजनीति में विधानसभा का नया भवन अपनी भव्यता के साथ एक अनोखे…
जोधपुर। राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही दूसरे राज्यों की महिलाओं के लिए…
बारां। राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव का प्रचार तेज होने के साथ ही बारां जिले में…
Rajasthan IAS Shikhar Agrawal News: राजस्थान के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शिखर अग्रवाल अमेरिका से लौटकर…
Pushkar Camel Fair 2026: राजस्थान के अजमेर जिले में विश्व प्रसिद्ध पुष्कर पशु मेले की…
Rajasthan News: राजस्थान के नागौर जिले से दीपावली पर लक्ष्मी पूजन का एक ऐसा वीडियो…