Uncategorized

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अपराधियों को चेतावनी, ‘अपराधियों को मिट्टी में मिला देंगे’

CHANNEL4 NEWS INDIA


हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाए हुए हैं। आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कई बड़े मुद्दों पर विपक्ष को घेरा और साफ कहा कि प्रदेश में अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कांग्रेस को भी आड़े हाथों लिया और बुलडोज़र एक्शन की चेतावनी देते हुए कहा कि अपराधियों को “मिट्टी में मिला दिया जाएगा।” सीएम सैनी ने कहा कि अपराध करने वाले अब सावधान हो जाएं। अगर किसी ने हरियाणा की शांति बिगाड़ने की कोशिश की, तो सरकार बुलडोज़र चलाने से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर किसी को सुरक्षित माहौल देना सरकार की जिम्मेदारी है और इसमें कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

महिला टीचर की हत्या पर विपक्ष ने CM सैनी को घेरा

हाल ही में भिवानी में एक महिला टीचर की हत्या हुई थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि “कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के लिए राज्य में कोई जगह नहीं है। चाहे व्यक्ति कितना भी बड़ा क्यों न हो, अगर वह कानून तोड़ेगा तो उसे सजा मिलेगी। सरकार का साफ संदेश है कि कोई भी अपराधी कानून के शिकंजे से नहीं बचेगा।” हरियाणा में राजनीति उस समय और गरमा गई जब हिसार की नारनौंद सीट से कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ को जान से मारने की धमकी मिली। 13 अगस्त को उन्हें सोशल मीडिया पर धमकी दी गई थी। 14 अगस्त को उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें आरोप लगाया गया कि पलवल जिले का रहने वाला मोहित दुर्गा ने फेसबुक पर उन्हें गोली मारने की धमकी दी। बताया जा रहा है कि मोहित दुर्गा जननायक जनता पार्टी (JJP) का पलवल जिला अध्यक्ष है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। इस पूरे मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मौजूदा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

मनीषा हत्याकांड ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया: हुड्डा 

झज्जर के बहादुरगढ़ पहुंचे हुड्डा ने कहा कि आज ऐसा लगता है मानो हरियाणा में सरकार नाम की कोई चीज ही नहीं बची। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं को धमकियां मिल रही हैं और सरकार चुप बैठी है। हुड्डा ने आगे कहा कि “मनीषा हत्याकांड” ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। उन्होंने दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। हुड्डा का कहना है कि अपराधियों को इतनी कड़ी सजा दी जानी चाहिए कि भविष्य में कोई भी अपराधी इस तरह की वारदात करने की हिम्मत न जुटा पाए। कुल मिलाकर, हरियाणा की राजनीति और कानून-व्यवस्था दोनों ही मुद्दे इस समय गरमाए हुए हैं। एक ओर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपराधियों को कड़ी चेतावनी देकर बुलडोज़र कार्रवाई की बात कर रहे हैं, तो दूसरी ओर कांग्रेस और विपक्षी दल लगातार सरकार को घेर रहे हैं और कह रहे हैं कि राज्य में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है। आने वाले दिनों में यह सियासी टकराव और भी तेज हो सकता है।

 

admin

Recent Posts

हर 5 में से 1 भारतीय कॉलेज स्टूडेंट ने शुरू किया बिजनेस, सरकारी नौकरी का क्रेज घटा

शिमला  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…

4 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

5 hours ago

एमसीडी सदन में भारी हंगामा, महापौर के आसन पर फेंके कागज

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…

5 hours ago

नेतन्याहू ने पीएम मोदी को इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर दिया न्योता

नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…

5 hours ago

पीडब्ल्यूडी सचिव ने सड़कों, पुलों, कॉलेज भवन और विश्राम गृह का किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर जताई नाराजगी….

रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…

5 hours ago