राजस्थान के 12 सीटों पर कल होगी वोटिंग, पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू

जयपुर में सीकर रोड पर भवानी निकेतन कॉलेज, जमवारामगढ़ रोड पर जामिया तुल ​​हिदाया यूनिवर्सिटी और जेएलएन मार्ग पर राजस्थान कॉलेज के 4,213 मतदान केंद्रों पर गुरुवार को दो पारियों में 4 हजार 213 मतदान दलों की रवानगी होगी।

पहली पारी के दल प्रातः 7 से 10 बजे तक और द्वितीय पारी के मतदान दल सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक रवाना होंगे। मतदान दल पोलिंग स्टेशन के लिए ईवीएम, वीवीपैट और मतदान सामग्री से लैस होकर रवाना होंगे।

बैग में सुई-धागा से लेकर माचिस मोमबत्ती तक दी गई है। चुनाव सामग्री के बैग में 56 तरह के आइटम्स के साथ मेडिकल किट शामिल हैं।

जयपुर में गुरुवार को सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन छात्र कॉलेज, जमवारामगढ़ रोड स्थित जामिया तुल हिदाया विश्वविद्यालय और जेएलएन मार्ग स्थित राजस्थान कॉलेज से दो पारियों में 4 हजार 213 मतदान दलों की रवानगी होगी।

पहले चरण में राजस्थान के गंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझूनूं, सीकर, जयपुर ग्रामीण, जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 19 अप्रैल को मतदान होगा।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस अवधि के दौरान अंतरराज्यीय सीमाएं भी सील रहेंगी।

साथ ही, इन क्षेत्रों में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध के साथ सूखा दिवस रहेगा। लोकतंत्र महापर्व के लिए राजस्थान में प्रथम चरण के लिए 12 लोकसभा सीटों पर शुक्रवार को वोटिंग होगी। पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरूं गई है।

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago