लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के लिए आज 8 राज्यों की 58 संसदीय सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. इस चरण में, हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों अंबाला, कुरूक्षेत्र, सिरसा, हिसार, करनाल, सोनीपत, रोहतक, भिवानी-महेंद्रगढ़, गुड़गांव और फरीदाबाद पर मतदान हो चल रहा है. भाजपा ने करनाल सीट से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को कांग्रेस के दिव्यांशु बुद्धिराजा के खिलाफ उतारा है. भाजपा ने बिजनेस टाइकून नवीन जिंदल को कुरूक्षेत्र से मैदान में उतारा है, जहां उनका मुकाबला आम आदमी पार्टी (AAP) के सुशील गुप्ता और इंडियन नेशनल लोक दल (आईएनएलडी) के अभय सिंह चौटाला से है.
दूसरी ओर, कांग्रेस ने भाजपा के गढ़ में सेंध लगाने की उम्मीद में तीन बार के सांसद राव इंद्रजीत सिंह के खिलाफ गुरुग्राम से राज बब्बर को मैदान में उतारा है. कांग्रेस ने रोहतक लोकसभा सीट से भूपिंदर सिंह हुडा के बेटे दीपेंद्र सिंह हुडा को बीजेपी के अरविंद कुमार शर्मा के खिलाफ मैदान में उतारा है. साल 2019 के आम चुनावों में बीजेपी राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी और सभी 10 लोकसभा सीटें जीतकर क्लीन स्वीप किया था.
हरियाणा में अंबाला, कुरूक्षेत्र, सिरसा, हिसार, करनाल, सोनीपत, रोहतक, भिवानी-महेंद्रगढ़, गुड़गांव और फरीदाबाद 10 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी है. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक 11 बजे तक राज्य में 22.09 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है.
रोहतक लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार दीपेंद्र सिंह हुड्डा पत्नी और मां के साथ वोट डालने पहुंचे. मतदान के बाद उन्होंने कहा, ‘रोहतक सीट पर कांग्रेस जीतेगी…हरियाणा के लोगों ने अपने भविष्य और संविधान को बचाने के लिए बदलाव लाने का फैसला किया है.’ उनकी पत्नी स्वेता हुड्डा ने कहा, ‘हरियाणा देश के बाकी हिस्सों से अलग नहीं है. यहां कुछ ऐसे मुद्दे हैं जो दूसरों की तुलना में अधिक मायने रखते हैं। किसानों, सेना से जुड़े मुद्दों का यहां असर रहेगा.’
द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता और कुश्ती कोच महावीर सिंह फोगाट ने ने लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण के लिए चरखी दादरी के एक मतदान केंद्र पर अपनी पत्नी के साथ वोट डाला. पूर्व पहलवान और बीजेपी नेता बबीता फोगाट ने भी यहां अपना वोट डाला. उन्होंने कहा कि हमें ‘विकसित भारत’ के लिए वोट करना चाहिए…मैं सभी से बड़ी संख्या में आने और वोट डालने की अपील करती हूं.
कुरुक्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार नवीन जिंदल और उनकी पत्नी शालू जिंदल ने निर्वाचन क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला. आम आदमी पार्टी ने कुरूक्षेत्र सीट से सुशील गुप्ता को मैदान में उतारा है. बता दें कि इंडिया गठबंधन का हिस्सा है और हरियाणा में कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है. हरियाणा में कुरुक्षेत्र को छोड़कर अन्य 9 सीटों पर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं.
शिमला इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) मंडी ने REVA यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु के साथ पार्टनरशिप में…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा…
नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…
रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…