इस ट्रॉफी को खेलते हुए नजर आएंगे विराट कोहली

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। पहले वनडे को जीतकर भारत ने इस सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। रांची में खेले गए इस मुकाबले में किंग कोहली ने शानदारी शतक जड़ा। वहीं, इस बीच विराट कोहली को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। विराट ने घरेलू मुकाबले खेलने के लिए हां कर दी है। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के सेक्रेटरी अशोक शर्मा ने बताया कि विराट कोहली ने इसकी जानकारी डीडीसीए के प्रेसिडेंट रोहन जेटली को दी है कि वह विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने के लिए तैयार हैं।

वहीं, रिपोर्ट के मुताबिक, विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी में 3 जनवरी और 6 जनवरी को होने वाले दिल्ली के मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। बता दें कि, बीसीसीआई लगातार रोहित शर्मा और विराट कोहली से घरेलू सीरीज खेलने के लिए कह रहा था। लेकिन इस बीच ऐसी भी रिपोर्ट सामने आई थी कि विराट कोहली ने विजय हजारे में खेलने से इनकार कर दिया।

आपको बता दें कि, दूसरे वनडे मुकाबले के लिए भारतीय टीम रायपुर पहुंच गई और दोनों ही टीम के बीच बुधवार को यह मुकबाला खेला जाना है। वहीं, विराट ने इससे पहले सेलेक्टर प्रज्ञान ओझा से मुलाकात की थी। माना जा रहा था कि ये मुलाकात घरेलू सीरीज में कोहली की उपलब्धता और फ्यूचर प्लान को लेकर ही थी।

विराट कोहली लंदन में रहते हैं। टेस्ट और टी20 से संन्यास के बाद वो सिर्फ वनडे सीरीज के लिए ही भारतीय टीम के साथ जुड़ते हैं लेकिन टीम मैनेजमेंट चाहता है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा घरेलू मैच भी खेलें ताकि वह लय में बने रहें। बीसीसीआई ने खिलाड़ियों के लिए घरेलू सीरीज को अनिवार्य भी बनाया है। रांची वनडे के बाद कोहली ने भी कहा था कि वह अब केवल एक ही फॉर्मेट खेलते हैं और इसकी तैयारी वह लंदन में करते हैं। कोहली ने माना था कि वह 37 साल के हैं और रिकवरी पर भी ध्यान दे रहे हैं।

By Rahul Rawat

राहुल रावत उत्तराखंड के अलमोडा जिले के रानीखेत क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं. राहुल ने पत्रकारिता एवं जनसंचार में बैचलर किया है. राहुल 4 Iconic Media समूह से पहले एम.एच वन न्यूज, एसटीवी हरियाणा न्यूज, वी न्यूज डिजिटल चैनल, में भी काम कर चुके हैं. करीब 5 साल के इस सफर में दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा और पंजाब की राजनीति को करीब से देखा, समझने की कोशिश की जो अब भी जारी ही है.राहुल हरियाणा विधानसभा चुनाव से लेकर लोकसभा चुनाव तक कवर किया है