प्रेमानंद जी महाराज की शरण में स्मृति मंधाना के मंगेतर Palash Muchhal ?

भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिशियन पलाश मुच्छल की शादी को लेकर दोनों ही परिवारों और देशभर में खुशी का माहौल था लेकिन अचानक ये शादी टूट गई, जिससे परिवार के साथ-साथ फैंस का भी दिल टूट गया। वहीं, ऐसी खबरें भी सामने आईं कि पलाश ने स्मृति को धोखा दिया है, जिसके कारण उनकी शादी कैंसिल हुई।

बता दें कि, ये भी कहा गया कि शादी पोस्टपोन हुई है और इसका कारण क्रिकेटर के पिता की खराब हुई तबीयत है। वहीं, ऐसे में माना जा रहा है कि पलाश मुच्छल, प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे हैं। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है।

वायरल तस्वीर में दिख रहा शख्स बालों, आंखों और हाथ में सोने की सगाई की अंगूठी और मेहंदी से तो माना जा रहा है कि ये पलाश मुच्छल ही हैं। शख्स ने मास्क लगाया हुआ है और इसी शख्स का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में ढेरों भक्तों के बीच पलाश जैसा दिखने वाला शख्स, प्रेमानंद महाराज के सामने बैठा है। यहां कोई प्रेम के अनुभव के बारे में सवाल पूछता है और महाराज इसका जवाब दे रहे हैं. वहीं पलाश मुच्छल इसे सुन रहे हैं।

आपको बता दें कि, सोशल मीडिया पर स्मृति और पलाश की शादी टलने के बाद से ही हंगामा मचा हुआ है। पलाश मुच्छल का कभी कोरियोग्राफर तो कभी अनजान महिलाओं के साथ नाम जोड़ा जा रहा है। वहीं, अफवाहों के मुताबिक, पलाश, स्मृति पर चीट कर रहे थे जिसके चलते दोनों की शादी टूट गई लेकिन सिंगर की मां ने दावा किया था कि स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने के बाद खुद पलाश भी बीमार हो गए थे। उन्हें भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया और शादी पलाश ने पोस्टपोन की थी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *