MP Election 2024 : एमपी के पूर्व सीएम और राजगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के द्वारा राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र में ‘वादा निभाओ’ यात्रा निकाली जा रही है। अब आरोप लग रहे हैं कि इस यात्रा में भीड़ जुटाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा अश्लील नृत्य भी कराया जा रहा है। इसका एक कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ये वीडियो राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र की चाचौड़ा विधानसभा क्षेत्र के सिंगापुरा गांव का बताया जा रहा है।
इस वीडियो में नजर आ रहा है कि वहां एक स्टेज बनाया गया है। जिसमें डांसर के द्वारा दो अलग-अलग बुजुर्गों के साथ अश्लील डांस किया जा रहा है। डांसर के पीछे दिग्विजय सिंह की ‘वादा निभाओ’ यात्रा का पोस्टर लगा हुआ है। हालांकि, हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करते है |
एमपी के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने अपने फेसबुक और X अंकाउट पर इस कथित अश्लील डांस का वीडियो शेयर किया है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने लिखा, ‘यह है कांग्रेस और दिग्विजय सिंह की महिलाओं के प्रति ‘वादा निभाओ यात्रा’! राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह द्वारा चाचौड़ा विधानसभा के सिंगापुरा गांव में वादा निभाओ यात्रा के दौरान इस प्रकार के आयोजन कर समाज में अश्लीलता परोसी गई। यह कांग्रेस की महिलाओं के प्रति दुर्भावना को दर्शाता है, जो बेहद शर्मनाक है।’
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका,…
रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर युवाओं की प्रतिभा…
नेतन्याहू की पीएम मोदी से बात: इस्राइली स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता,…
रायपुर: लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज राजनांदगांव और डोंगरगांव…
रायपुर: छत्तीसगढ़ के सुदूर अंचलों तक मूलभूत सुविधाओं और शासकीय योजनाओं का लाभ पहुँचाने की…