Categories: देश

Vijay TVK First Budget: दुल्हनों को सोना, स्पेशल स्कूल समेत कई बड़े ऐलान; जानें विजय के पहले बजट की 10 बड़ी बातें

चेन्नई 

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपर स्टार से तमिलनाडु के मुख्यमंत्री तक का सफर तय करने वाले थलपति विजय (CM Thalapathy Vijay) की सरकार ने अपना पहला बजट पेश किया है. तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के वित्त मंत्री एन मैरी विल्सन ने बजट पेश करते हुए कई बड़े ऐलान किए हैं, जो महिलाओं, युवाओं से लेकर छात्रों तक को फायदा पहुंचाने वाले हैं. इसमें विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी की ओर से किए गए तमाम वादे भी शामिल हैं, जिनमें सबसे खास दुल्हनों को सोने का सिक्का (Gold Coin), छात्रों के लिए स्पेशल स्कूल खोना जाना शामिल है। 

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री मैरी विल्सन ने कहा कि TVK सरकार चरणबद्ध तरीके से अपने सभी चुनावी वादे पूरे कर रही है. बीते तीन महीनों में टेंडर प्रक्रिया में सुधार लागू किए गए हैं, जिससे युवाओं को टेंडर प्रक्रिया में भाग लेने के अवसर मिल रहे हैं. इसके साथ ही सामाजिक न्याय, समानता, महिलाओं की सुरक्षा, भ्रष्टाचार-मुक्त प्रशासन और ईमानदार शासन के सिद्धांतों पर बनी TVK सरकार ने इस अवधि में अपने किए कामों से साबित भी किया है। 

दुल्हनों को Gold से लेकर ये बड़े ऐलान
वित्त मंत्री विल्सन ने विजय सरकार का बड़ा बजट पेश करते हुए स्कूल शिक्षा के लिए 44,567 करोड़ रुपये, समाज कल्याण विभाग के लिए 3,937 करोड़ रुपये का बजट रखा. इसके साथ ही सबसे खास सीएम विजय द्वारा चुनाव के दौरान किए गए राज्य की दुल्हनों के लिए ‘अन्नन सीर थिट्टम’ योजना के तहत पात्र 8 ग्राम सोना और रेशमी साड़ी के लिए 812 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है. इसके अलावा तमिलनाडु के सरकारी अस्पतालों में पैदा होने वाले नवजात शिशुओं के लिए सोने की अंगूठी देने के वादे को पूरा करने के लिए 560 करोड़ रुपये के बजट रखा गया है। 

Vijay Budget के अन्य बड़े ऐलानों की बात करें, तो कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए कामराज स्पेशल स्कूल खोले जाएंगे. शिक्षा, भोजन, हॉस्टल, कपड़े और कोर्स का सामान मुफ्त उपलब्ध कराया जाएगा. यही नहीं कक्षा 6 से 8 तक के लिए नाश्ता योजना के लिए 710 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं. बता दें कि यह स्कीम DMK सरकार के समय कक्षा 1 से 5 तक के लिए शुरू की गई थी, जिसे थलपति विजय सरकार ने कक्षा 8 तक बढ़ा दिया है। 

29863 करोड़ रुपये का बजट
तमिलनाडु की TVK Govt का कुल बजट 29,863 करोड़ रुपये का है. इसमें मेट्रो रेल प्रोजेक्ट्स का विस्तार भी शामिल है. वित्त मंत्री के मुताबिक, चेन्नई एयरपोर्ट से किलाम्बक्कम, कोयम्बेडु से पट्टाबिराम और पूनामल्ली से सुंगुवरचथिरम तक Metro Rail Line के लिए केंद्र सरकार से जल्द मंजूरी पाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. सरकार होसुर (कृष्णगिरि डिस्ट्रिक्ट) से कर्नाटक में बोम्मासंद्रा तक मेट्रो रेल के प्रपोजल पर भी काम कर रही है। 

‘घबराकर छिपने लगे भ्रष्टाचारी’
बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जोसेफ विजय का नाम सुनते ही भ्रष्ट लोग अब घबराकर छिपने लगे हैं. CM लगातार इस मामले पर सख्त रुख अपनाएंगे और उन्होंने पहले भी कहा था कि न तो हम भ्रष्टाचार करेंगे और न ही पहले भ्रष्टाचार करने वालों को बख्शेंगे। 

तमिलनाडु पर है इतना कर्ज
तमाम बड़ी घोषणाओं के साथ ही वित्त मंत्री ने तमिलनाडु राज्य पर मौजूदा कर्ज का भी खुलासा किया. मैरी विल्सन ने कहा कि हमारी सरकार द्वारा जारी श्वेत पत्र के अनुसार, राज्य पर 10 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है. राज्य को कर्ज से उबारने के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है। 

Rupesh Jha

Recent Posts

पांच जिलों में यूपी की वोटर लिस्ट से होगा मिलान, दो जगह नाम मिला तो एक ही जगह रहेगा वोट।

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतिम चरण में उत्तराखंड के पांच जिलों में मतदाता सूची…

11 hours ago

विदाई से पहले फिर सक्रिय हुआ मानसून, दो दिन भारी बारिश का रेड अलर्ट।

करीब एक सप्ताह तक बारिश का दौर थमे रहने के बाद उत्तराखंड में मानसून एक…

11 hours ago

मां की तस्वीर गले में डालकर ईडी कार्यालय पहुंचे हरीश रावत, वीपीडीओ भर्ती मामले में पूछताछ

विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत शनिवार को…

11 hours ago

2022-26 में 111 सांसद-विधायकों ने बदली पार्टी, 26 लोकसभा सांसद शामिल

 नई दिल्ली चुनाव जीतने के बाद नेताओं के पार्टी बदलने का सिलसिला जारी है. एक…

11 hours ago

Uttarakhand News: आस्था के साथ स्वच्छता की मुहिम तेज, चारधाम में अब तक 798 टन कचरा हटाया; धामी सरकार का प्लास्टिक मुक्त यात्रा पर जोर…

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की चारधाम यात्रा को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाए जाने…

12 hours ago

Uttarakhand News: गंगोत्री धाम पहुंचे CS आनंद बर्द्धन, मां गंगा के किए दर्शन; श्रद्धालुओं की सुविधा-सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश….

उत्तरकाशी जनपद के प्रवास के दूसरे दिन शनिवार को मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन आनंद बर्द्धन…

12 hours ago