ग्वालियर में कार पर 3400 किस कराने का वीडियो हुआ वायरल, युवक पर जुर्माना और सफाई की नौबत

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए एक युवक ने ऐसा वीडियो बनाया, जिसने उसे चर्चा में तो ला दिया, लेकिन बाद में परेशानी भी खड़ी कर दी। युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड से कार की पूरी बॉडी पर करीब 3400 बार किस कराया। इसके बाद कार को तेज रफ्तार में सड़क पर दौड़ाते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

वीडियो वायरल होने के बाद ग्वालियर ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार को जब्त कर युवक को थाने पहुंचाया। पुलिस ने उसका चालान काटा और इसके बाद कार पर लगे लिपस्टिक के हजारों निशानों को साफ करने की जिम्मेदारी भी उसी की बन गई।

कार मालिक आदित्य सिकरवार के इंस्टाग्राम पर 3 हजार से भी कम फॉलोअर्स बताए जा रहे हैं। ज्यादा लोगों तक पहुंचने और सोशल मीडिया पर लोकप्रियता बढ़ाने के लिए उसने अलग तरह का कंटेंट तैयार करने का फैसला किया। इसी दौरान उसने अपनी गर्लफ्रेंड से कार की अलग-अलग जगहों पर बार-बार किस करवाने का वीडियो बनाया।

बताया गया कि करीब चार घंटे तक चले इस वीडियो में कार पर लगभग 3400 किस किए गए। हर किस के साथ कार की बॉडी पर लिपस्टिक के निशान बनते गए। इसके बाद वीडियो को इंस्टाग्राम पर रील के रूप में पोस्ट किया गया। देखते ही देखते यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एक रील को एक ही दिन में करीब 55 लाख बार देखे जाने का दावा किया गया।

वायरल वीडियो में कार तेज रफ्तार में सड़क पर दौड़ती दिखाई दे रही थी। कार की पूरी बॉडी पर लिपस्टिक के निशान भी नजर आ रहे थे। कार का नंबर MP07 CC 9452 बताया गया।

वीडियो सामने आने के बाद ग्वालियर ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाटीपुर इलाके से कार को बरामद किया और आदित्य सिकरवार को कार समेत थाने ले गई। कार्रवाई के बाद युवक को कार पर लगे सैकड़ों-हजारों लिपस्टिक के निशान साफ करने में घंटों मेहनत करनी पड़ी। इस दौरान वह कभी कार को कपड़े से साफ करता नजर आया तो कभी पसीना पोंछता दिखा।

यानी जिस वीडियो को वायरल कर सोशल मीडिया पर पहचान बनाने के लिए तैयार किया गया था, उसी ने युवक को जुर्माने के साथ कार की लंबी सफाई करने पर भी मजबूर कर दिया।

Rupesh Jha

Recent Posts

उफरैंखाल को मिली 8.73 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ गांव उफरैंखाल में शिक्षा और खेल सुविधाओं को विस्तार देने…

6 hours ago

बेटियों को समान अवसर और सुरक्षित माहौल देना सबकी जिम्मेदारी : रेखा आर्या

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी और प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल…

6 hours ago

पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की

मॉस्को  रूस और पश्चिमी देशों के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन…

6 hours ago

सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका

दुबई  जियोपॉलिटिक्स में कई बार बड़े-बड़े सपने तो खूब बुने जाते हैं, लेकिन प्लानिंग की…

6 hours ago

रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा

कोलकाता   भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान का मानना है कि रिंकू सिंह को कोलकाता…

6 hours ago

13 जिलों में परखी गई आपदा से निपटने की तैयारी।

भूकंप, भूस्खलन, बाढ़ और बादल फटने जैसी आपदाओं के लिहाज से संवेदनशील उत्तराखंड में शनिवार…

6 hours ago