उत्तराखंड के रुद्रपुर में PM Modi बोले- तीसरे टर्म में भ्रष्टाचार पर होगा तेज प्रहार; कांग्रेस तुष्टिकरण के दलदल में फंसी हुई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राहुल गांधी पर हमला बोला। पीएम मोदी ने मंगलवार को उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने अपने इरादे दिखे दिए हैं। कांग्रेस शाही परिवार के शहजादा ने ऐलान किया है कि अगर देश ने तीसरी बार बीजेपी सरकार को चुनी तो आग लग जाएगी। साठ साल तक देश पर राज करने वाले, 10 साल सत्ता से बाहर क्या रह गए अब देश में आग लगाने की बात कर रहे हैं।

कांग्रेस का भरोसा अब लोकतंत्र पर भरोसा नहीं
प्रधानमंत्री ने कहा कि क्या यह आग लगाने की बात आपको मंजूर है? क्या इस देश को आग लगाने देंगे। क्या यह भाषा सही है, क्या यह लोकतंत्र की भाषा है। क्या आप इसे होने देंगे। क्या आप ऐसे लोगों को सजा देंगे। ऐसे लोगों को चुन चुन कर साफ कर दें। इसे इस बार इनको मैदान में नहीं रहने दें। इमरजेंसी की मानसिकता वाली कांग्रेस का भरोसा अब लोकतंत्र पर नहीं बचा है, इसलिए अब वह जनादेश के विरुद्ध लोगाें को भड़काने में जुट गई है। बता दें कि दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को हुई विपक्षी दलों की रैली में राहुल गांधी ने कहा था कि अगर बीजेपी तीसरी बार चुनाव जीतती है और संविधान में बदलाव करती है, तो देश में आग लग जाएगी।

‘गरीबों का हक नहीं मारने दूंगा’
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस चुनाव में दो खेमों के बीच चुनाव है। एक हम हैं जो कहते हैं कि भ्रष्टाचारी हटाओ और एक वे लोग हैं जो कहते हैं कि भ्रष्टाचारी बचाओ। तीसरे टर्म में अब बस कुछ महीनों का समय बचा रहा है। तीवसरे टर्म में भ्रष्टाचार पर और तेज प्रहार करेंगे। भ्रष्टाचारियों पर और सख्ती से कार्रवाई होगी, क्यों भ्रष्टाचार गरीबों और मध्यम वर्ग के परिवारों का हक मारता है। मैं ऐसा नहीं होने दूंगा। यह मोदी की गारंटी है।

कांग्रेस देश को अराजकता में झोंकना चाहती है
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस देश को अराजकता में झाेंकना चाहती है। कर्नाटक में कांग्रेस के एक बड़े नेता ने दक्षिण भारत को देश से अलग करने की बात कही। देश के दो टुकड़े करने की बात कही। देश को टुकड़े-टुकड़े करने की बात की। ऐसे लोगों को सजा मिलनी चाहिए लेकिन कांग्रेस ने ऐसी बात करने वाले नेता को लोकसभा चुनाव का टिकट दे दिया। उत्तराखंड के लोग भूल नहीं सकते कि इसी कांग्रेस ने देश के वीर सपूत बिपिन रावत का अपमान किया था। ऐसी कांग्रेस की ओर से देशभक्ति की बातें किसी के गले नहीं उतरती। कांग्रेस तुष्टिकरण के दलदल में ऐसा धंस गई है कि कभी देशहित का नहीं सोच सकती।

सीएए तहत शरणार्थियों को नागरिकता दी जाएगी
पीएम मोदी ने कहा कि यही कांग्रेस है जो घुसपैठ को बढ़ावा देती है। लेकिन जब बीजेपी सीएए के माध्यम से मां भारती में आस्था रखने वाले लोगों को देश की नागरिकता देती है तो कांग्रेस को सबसे ज्यादा तकलीफ हाेती है। इस क्षेत्र के लोग भी जानते हैं कि पाकिस्तान और बांग्लादेश से जो शरणार्थी आए हैं, उनमें से ज्यादातर दलित, सिख और बंगाली हैं, लेकिन कांग्रेस इन लोगों को नागरिकता देने का विरोध कर रही है। कांग्रेस कितना भी विरोध करे इन लोगों के पास मोदी की गारंटी है। मोदी की गारंटी मतलब गारंटी के पूरा होने की गारंटी है।

admin

Recent Posts

इजरायल में सियासी संकट गहराया, अब सीधे चुनाव से चुना जा सकता है प्रधानमंत्री

 नई दिल्ली  इजरायल में चुनाव में किसी गठबंधन को बहुमत न मिलने से नई सरकार…

11 hours ago

गोवा में 1200 हेक्टेयर बंजर जमीन पर होगी खेती, जर्मनी की तकनीक से बदलेगी तस्वीर

पणजी  गोवा के कृषि क्षेत्र में जल्द ही एक नया बदलाव देखने को मिल सकता…

11 hours ago

उमर अब्दुल्ला की शादी पर AAP विधायक मेहराज मलिक का तंज, ‘लव जिहाद’ पर मीडिया से पूछे सवाल

नई दिल्ली जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हाल ही में एक निजी समारोह में…

11 hours ago

ईरान का दावा- केश्म द्वीप के पास अमेरिकी हमला, दो मछुआरे लापता और एक घायल

तेहरान  ईरान और अमेरिका के बीच तनाव के बीच ईरान ने अमेरिका पर हमला करने…

12 hours ago

Amazon Sale में टू-व्हीलर की बिक्री में जबरदस्त उछाल, 6 गुना बढ़ी सेल

नई दिल्ली भारतीय बाजार में ऑनलाइन शॉपिंग का चलन काफी बढ़ गया है. पहले घरेलू…

12 hours ago

Uttarakhand News: हेलिकॉप्टर हादसे के बाद धामी सरकार का बड़ा फैसला, चार्टर उड़ानों में अब पायलट के साथ को-पायलट भी अनिवार्य….

देहरादून. उत्तराखंड में चार्टर हेलिकॉप्टर के संचालन को लेकर सुरक्षा नियम सख्त किए गए हैं.…

12 hours ago