Uncategorized

उत्तरकाशी: धराली में आज भी बारिश का अलर्ट, लापता लोगों की तालाश, 130 बचाए गए, 4 की मौत

उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है। मंगलवार को उत्तरकाशी जिले के धराली गांव बादल फटने के बाद भूस्खलन होने से तबाही मच गई। बता दें कि, 8,600 फीट की ऊंचाई पर बसे इस पर्यटक स्थल में तेज बहाव ने आवासीय इमारतों, बाजार और होटल को पलभर में तहश-नहश कर दिया।

50 से ज्यादा लोग लापता, 4 की मौत

बादल फटने से अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही हुई। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक कम से कम चार लोगों की मौत हो गई है जबकि अभी तक 50 से ज्यादा लोग लापता है। वहीं, राहत और बचाव के लिए सेना के साथ-साथ NDRF, SDRF, ITBP की टीमें जुटी है। मिली जानकारी के मुताबिक अबतक 130 से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। लेकिन लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कुछ क्षेत्रों में कठिनाइयां आ रही हैं।

हेल्पलाइन नंबर हुए जारी

उत्तरकाशी जिला आपदा नियंत्रण कक्ष ने धराली में बादल फटने और बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. आपात स्थिति में 01374-222126, 01374-222722 और 9456556431 पर संपर्क किया जा सकता है। वहीं, इस बीच इस हरिद्वार, नैनीताल और उधम सिंह नगर समेत रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बारिश को लेकर अलर्ट मोड पर है।

PM मोदी ने CM धामी से की बात

मंगलवार को धराली में आई आपदा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बातचीत कर मौजूद स्थिति की जानकारी ली है। धामी ने प्रधानमंत्री को बताया कि राज्य सरकार राहत और बचाव कार्यों में पूरी तत्परता के साथ जुटी हुई। पीएम ने केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।

ये भी पढ़ें:

हरियाणा सरकार की बड़ी पहल, एक ही पोर्टल पर अब सभी मेडिकल काउंसिल

admin

Recent Posts

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

2 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

3 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

4 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

2 days ago