Categories: देश

Uttarakhand News: 47 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय साइकिल यात्रा का समापन, धामी बोले- प्रकृति संरक्षण हम सभी का संकल्प….

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को शासकीय आवास में आयोजित कार्यक्रम में पद्म भूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी के नेतृत्व में निकाली गई 47 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रकृति पथ साइकिल यात्रा-2026 के समापन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया. मुख्यमंत्री ने डॉ. जोशी एवं यात्रा में शामिल सभी साइकिल यात्रियों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उन्हें इस महत्वपूर्ण अभियान की सफलता के लिए बधाई दी.

सीएम ने कहा कि डॉ. जोशी द्वारा 47 दिनों तक साइकिल यात्रा करना प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनके समर्पण, दृढ़ इच्छाशक्ति और संकल्प का प्रेरणादायी उदाहरण है. यह यात्रा केवल लंबी दूरी तय करने का अभियान नहीं, बल्कि जल, जंगल, जमीन और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति समाज को जागरूक करने का एक सार्थक प्रयास है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत और नेपाल के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक, धार्मिक एवं सामाजिक संबंध रहे हैं. जनकपुर धाम और अयोध्या का संबंध हमारी साझा सांस्कृतिक विरासत तथा रोटी-बेटी के आत्मीय रिश्तों का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि दोनों देशों की भौगोलिक एवं प्राकृतिक परिस्थितियां भी एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं. ऐसे में पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए सामूहिक प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास और पर्यावरण एक-दूसरे के विरोधी नहीं हैं. आवश्यकता इस बात की है कि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करते हुए विकास की योजनाओं को आगे बढ़ाया जाए. उन्होंने ग्रॉस एनवायरनमेंट प्रोडक्ट की अवधारणा को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह प्राकृतिक संसाधनों और पर्यावरण की गुणवत्ता के आकलन के माध्यम से विकास एवं पर्यावरण के बीच संतुलन स्थापित करने की दिशा में उपयोगी सिद्ध हो सकती है.

सीएम ने कहा कि उत्तराखण्ड की पहचान यहां की समृद्ध प्राकृतिक संपदा, हिमालय, नदियों, वनों और जैव विविधता से है. राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण को विकास की प्राथमिकताओं में शामिल करते हुए निरंतर कार्य कर रही है. नौले-धारे, चाल-खाल, पारंपरिक जल स्रोतों तथा प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण जनभागीदारी के माध्यम से आगे बढ़ाना राज्य सरकार का विकल्प रहित संकल्प है. इस दिशा में महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी विशेष रूप से महत्वपूर्ण है.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 28 से 30 नवंबर 2026 तक देहरादून में आयोजित होने वाले विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन-2026 के पोस्टर का भी विमोचन किया. यू-कॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने बताया कि सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों के सफल एवं सुरक्षित बचाव अभियान की तीसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में इस सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है.

News Desk

Recent Posts

मातृ शक्ति उत्तराखंड की सामाजिक और आर्थिक प्रगति की आधारशिला : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की महिलाएं प्रदेश की सामाजिक, सांस्कृतिक और…

1 hour ago

अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के दूरस्थ इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाएंगे आरोग्य रथ।

पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच आसान बनाने के लिए सरकार ने एक और…

1 hour ago

अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के दूरस्थ इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाएंगे आरोग्य रथ।

पर्वतीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच आसान बनाने के लिए सरकार ने एक और…

1 hour ago

ASEAN देशों के पर्यटकों को भारत देगा फ्री ई-वीजा, PM मोदी ने मनीला में रखा बड़ा प्रस्ताव

 नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और ASEAN ग्रुप में शामिल दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों…

2 hours ago

8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 8वें वेतन आयोग की जल्द होगी अहम बैठक

नई दिल्ली आठवें वेतन आयोग के गठन को एक साल से भी ज्यादा का समय…

2 hours ago