Uncategorized

शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने बिल्डरों और एस्टेट एजेंट्स की मांग पर लिए एक्शन

फ़रीदाबाद एस्टेट एजेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल और शहर के विभिन्न जगहों से आए बिल्डरों ने हरियाणा सरकार के रेवन्यू मिनिस्टर और शहरी स्थानीय निकाय विभाग के मंत्री विपुल गोयल से उनके चंडीगढ़ निवास पर मुलाक़ात की। इस मौके पर संस्था के प्रधान आकाश गुप्ता ने कैबिनेट मंत्री के सामने सरकार के आदेश होने के बावजूद भी अधिकारियों द्वारा नगर निगम व टाउन एंड कंट्री प्लानिंग में चौथी मंज़िल के नक़्शों को पास नहीं किए जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल को बताया कि ये मुद्दा चुनावी के समय भी उठा था। लेकिन इसके बावजूद भी अधिकारी नक़्शों को रोक कर फ़रीदाबाद की जानता को परेशान कर रहे हैं। वहीं कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने इस बात पर संज्ञान लेकर तुरंत टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के उच्च अधिकारियों व नगर निगम के अधिकारियों से बातचीत की, साथ ही उनको ज़रूरी दिशा निर्देश दिये। उन्होंने अधिकारियों को सरकार की नीतियों को तुरंत प्रभाव से लागू करने के लिए निर्देश भी दिये । इस मौक़े पर उमाशंकर, अजय गोयल, अवनिश भसीन, योगेश अग्रवाल, राजपाल चौहान, टोनी जिंदल, दीपक मंगला और अन्य काफ़ी लोग मौजूद रहे।  

admin

Recent Posts

चंडीगढ़ पुलिस में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

चंडीगढ़ पुलिस विभाग में एक साथ कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। उच्च स्तर…

43 minutes ago

दिल्ली में क्यों नहीं रुक रहे बिल्डिंग हादसे? नियमों के बावजूद खड़ी हैं हादसों को दवात देती इमारतें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की घनी आबादी वाले इलाकों में अवैध और कमजोर इमारतों का खतरा…

3 hours ago

शाहजहांपुर: पुलिसवाले ही बन गए किडनैपर, सर्राफा व्यापारी से की रंगदारी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला…

4 hours ago

मायावती का नया सियासी दांव! आकाश आनंद के बाद ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बहुजन समाज पार्टी (BSP) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव…

4 hours ago

उत्तराखंड के इन गांवों में पीलिया और डायरिया का कहर, 100 से ज्यादा बीमार, 2 की मौत

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में पीलिया और डायरिया के बढ़ते मामलों ने लोगों की चिंता…

5 hours ago

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

2 days ago