Uncategorized

यूपी: बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, नहीं महंगा होगा बिजली बिल

यूपी के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। राज्य विद्युत नियामक आयोग ने पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) के उस फैसले पर रोक लगा दी है, जिसमें जून महीने के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत अतिरिक्त चार्ज जोड़ने का प्रस्ताव रखा गया था।

यह मामला तब सामने आया जब विद्युत उपभोक्ता परिषद ने इस अतिरिक्त वसूली को गलत और नियमों के खिलाफ बताते हुए नियामक आयोग में याचिका दाखिल की। परिषद ने साफ कहा कि इस तरह की बढ़ोतरी सीधे तौर पर आम उपभोक्ताओं पर भारी आर्थिक बोझ डाल देगी और यह पूरी तरह अनुचित है।

याचिका पर सुनवाई करते हुए आयोग ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया और UPPCL से पूरी तरह से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही आयोग ने साफ निर्देश दिए हैं कि जब तक अंतिम फैसला नहीं आ जाता, तब तक जून महीने के बिजली बिलों में कोई भी 10 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क नहीं जोड़ा जाएगा। इस फैसले से फिलहाल बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है, क्योंकि अगर यह बढ़ोतरी लागू हो जाती तो लाखों परिवारों के मासिक बिजली बिलों पर सीधा असर पड़ता और खर्च और बढ़ जाता।

बताए कि, यह पहला मौका नहीं है जब विद्युत उपभोक्ता परिषद ने उपभोक्ताओं के हित में आवाज उठाई हो। इससे पहले भी फ्यूल सरचार्ज और अन्य अतिरिक्त शुल्कों को लेकर परिषद ने आयोग के सामने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई थी। परिषद का लगातार कहना रहा है कि बिजली कंपनियों को मनमाने तरीके से उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ डालने की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए।

गौर करने वाली बात यह है कि यह फैसला ऐसे समय में आया है जब प्रदेश के कई हिस्सों में गर्मी के चलते बिजली की मांग काफी बढ़ी हुई है और कई जगहों पर बिजली आपूर्ति को लेकर शिकायतें भी सामने आ रही हैं। ऐसे में अगर 10 प्रतिशत अतिरिक्त चार्ज लागू हो जाता तो आम जनता पर और ज्यादा दबाव पड़ता। फिलहाल आयोग के इस आदेश से लोगों ने राहत की सांस ली है और अब सभी की नजर UPPCL के जवाब और इस मामले में आने वाले अंतिम फैसले पर टिकी हुई है।

admin

Recent Posts

11 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली महिला, नेपाल में चमत्कारिक रेस्क्यू

नेपाल के नुवाकोट जिले में राहत और बचाव अभियान के दौरान एक बेहद हैरान करने…

3 hours ago

मंडी में अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- अब काम दिखना चाहिए

हिमाचल प्रदेश के मंडी में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति यानी दिशा की बैठक…

3 hours ago

सहारनपुर: मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन, इकरा हसन हाउस अरेस्ट

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को लेकर लंबे समय से चल…

4 hours ago

UN के नए नक्शे से बदलेगी दुनिया की तस्वीर, ये देश दिखेगा सबसे बड़ा

दुनिया को समझने के लिए हम जिस नक्शे का इस्तेमाल करते आए हैं, उसमें महाद्वीपों…

5 hours ago

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने एनकाउंटर में ढेर किया पाकिस्तानी लश्कर कमांडर यासिर

जम्मू-कश्मीर के यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस ऑपरेशन में…

5 hours ago

बिहार में गंगा का रौद्र रूप, पटना समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा

बिहार में गंगा नदी का जलस्तर लगातार ऊपर जा रहा है। नदी के बढ़ते पानी…

5 hours ago