हरियाणा

नहर में गिरने से दो बच्चों की मौत, एक बाइक पर सवार थे पांच लोग

तिगांव रोड पर गुरुवार रात को एक बड़ा हादसा हो गया। विभाग की लापरवाही की वजह से बाइक पर सवार परिवार के पांच सदस्य रजवाहे में गिर गए। पुलिया में गिरने से बचाव के लिए मौके पर न तो बेरिकेडिंग थी और न ही सड़क पर लाईट थी। हादसे में दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई और बाकी तीन को समय पर मैजुदा लोगों ने बाहर निकाल लिया। जिन्हें हल्की चोटें भी आई हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई की और दोनों बच्चों का पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजन में सौंप दिया।

वहीं मौजुदा लोगों ने बताया की बाइक सवार की भी लापरवाही थी। वो पत्नी व तीन बच्चों को लेकर बाइक पर जा रहा था। जबकि दो से अधिक सवारी बाइक पर बैठाना मना है और प्रशासन पहले से ही इसको लेकर सकती से पेश आती रही हैं। बाईक चालक दाताराम राजीव कॉलोनी में रहता है और मूल रूप से पिसावली इगलास अलीगढ़ जिला उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वह एक फैक्ट्री में नौकरी करता है।

बता दें कि, गुरुवार को दाताराम अपनी बहन के पास शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक पर परिवार को लेकर तिगांव गया था। बाइक पर उसके साथ पत्नी और तीन बच्चे थे। एक बच्चा बाइक की टंकी पर बैठा था। एक बच्चा पीछे और एक बच्चे को उनकी पत्नी ने गोद में लिया हुआ था। शादी से जब वो रात 11 बजे वापस लौट रहे थे। तभी सिंचाई विभाग के रामपुर रजवाहे की तिगांव रोड पर निर्माणाधीन पुलिया के पास बाइक का संतुलन खोने से वो पांच फुट गहरे रजवाहे में गिर गए। वहां से आने-जाने वाले लोगों ने नाले में कूद कर दाताराम, उसकी पत्नी रजनी, और पांच वर्ष की बच्ची मीनाक्षी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लेकिन बाकी दोनों बच्चों ने नाले में डूबने से मौके पर ही दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें:

Bihar: प्रेमी की शादी में प्रेमिका ने जमकर काटा बवाल, दूल्हे के घर पहुंच गई Girlfriend

admin

Recent Posts

हाईवे पर घायल तेंदुए ने वन अधिकारी पर किया हमला, अस्पताल में चल रहा इलाज

कर्नाटक के दावणगेरे में घायल तेंदुए के रेस्क्यू के दौरान अचानक बड़ा हादसा हो गया।…

1 hour ago

35 हजार निवेशकों से 500 करोड़ की ठगी का आरोप, दो भाई गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं और बरेली से निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी…

2 hours ago

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 IAS-HCS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 26 IAS और HCS अधिकारियों…

5 hours ago

मार्केट में सोना-चांदी से महंगा हो रहा ये धातु, रिकॉर्ड हाई पर पहुंची कीमत

जब भी महंगी धातुओं में निवेश की बात होती है तो सबसे पहले सोना और…

6 hours ago

अनिरुद्धाचार्य का प्यार पर बयान वायरल, बोले- प्रेम से पहले आधार कार्ड देख लेना चाहिए

अनिरुद्धाचार्य महाराज का प्यार और शादी को लेकर दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर…

8 hours ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाई स्पेशल ट्रेनों की अवधि, जल्दी करें चेक

दिवाली और छठ पूजा के दौरान घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ा…

8 hours ago