Uncategorized

Trending Blouses Design: ट्रेंडिंग ब्लाउज डिजाइन देंगे आपको फैशनेबल लुक, फंक्शन में जाने की नहीं रहेगी कोई टेंशन

Trending Blouses Design: ट्रेंडिंग ब्लाउज डिजाइन देंगे आपको फैशनेबल लुक

क्या आप हर फंक्शन में वही सिंपल ब्लाउज पहनकर बोर हो चुकी है और चाहती है कि कुछ यूनिक और सुंदर ब्लाउज पहने तो आज की ये वीडियो आपके लिए ही है। आज हम आपके लिए लेकर आए है कुछ ऐसे ब्लाउज जो काफी ट्रेंडिंग मे चल रहे है जिनको पहन कर आप फैशनेबल के साथ साथ स्टाइलिश भी दिखेंगी। तो आइए जानते है ब्लाउज के टॉप ट्रेंडिंग डिजाइन।

 

1 राउंड नैकलाइन ब्लाउज :- हम अक्सर राउंड नेकलाइन ब्लाउज को ही डिज़ाइन करवाते है, क्योंकि ये फैशनेबल के साथ साथ फैंसी लुक भी देता है वही इसको और फैंसी लुक देने के लिए आप गले पर हैवी बॉर्डर लगा सकती है जो देखने में बेहद खूबसूरत लगेगा। वही आप ब्लाउज की स्लीव्स को भी गोटा या बॉर्डर वर्क से डिज़ाइन कर सकते है।

वही आप नीचे के हिस्से पर भी नैकलाइन वाले बर्डर का इस्तेमाल  कर सकते है। आपका लूक और भी ज्यादा खूबसूरत लगेगा। इस तरह के डिज़ाइन वाले ब्लाउज को आप किसी भी सिंपल साड़ी के साथ पहन सकते है। इस तरह के ब्लाउज को आपको बनवाना पड़ेगा। क्योंकि ऐसे ब्लाउज आपको मार्केट में कहीं भी नहीं मिलेंगे।

 

2 डिप वी नैकलाइन ब्लाउज:- ब्लाउज रेडी होकर तभी अच्छे लगते है जब उसपर अच्छी तरह से फिनिशिंग दी जाए। इसलिए टेलर को पहले डिज़ाइन दिखाएं फिर वी नैकलाइन पट्टी वाले ब्लाउज को रेडी करवाएं। इसके साथ ही स्लीव्स और नैकलाइन पर अच्छी सी लैस लगवाएं। नीचे लगी हुई पट्टी पर आप मोती या गोटा भी लगवा सकते है। पीछे हुक लगवाएं। ऐसे आपका फैशनबल और स्टाइलिश ब्लाउज रेडी हो जायेगा। इसमें आपका लुक भी काफी अच्छा लगेगा।

 

 

3 पोंचो डिजाइन ब्लाउज:- अगर आप कुछ यूनिक डिज़ाइन ढूंढ रहे है जो सबसे अलग हो, तो आपको पोंचो डिजाइन वाला ब्लाउज ट्राई करना चाहिए। इस तरह के ब्लाउज आपको आसानी से मार्केट में कहीं भी मिल जाएंगें। इसमें आपको स्टोन वर्क भी देखने को मिलेगा। इसको पहनने के बाद आप का लुक कुछ फैशनेबल के साथ सबसे अलग देखने को मिलेगा। और एक और विशेष बात ये कि ये ब्लाउज आपको 250 से 500 रूपये तक का आसानी से मिल जाएगा ।

 

4 बोट नेक ब्लाउज:- बोट नैक का ब्लाउज आपको एक क्लासी लुक देता है जो हर साड़ी के साथ जाता है। ये ब्लाउज डिज़ाइन उन महिलाओं के लिए है जो सादगी में खूबसूरती को ढूंढ़ती है इसको पहन कर आप एक सिंपल और स्टाइलिश लुक को पा सकती है लेकिन इस ब्लाउज के डिज़ाइन को चुनते समय आप इस बात का ध्यान रखे कि वो आपके कम्फर्ट और स्टाइल को बेलेंस रखें।

 

5 कोल्ड शोल्डर ब्लाउज:- कोल्ड शोल्डर ब्लाउज डिज़ाइन इस सीजन में काफी चल रहा है। साथ ही अगर आप मॉर्डन के साथ ट्रेडिशनल लुक मिक्स करना चाहती है तो ये डिज़ाइन आपके लिए एक दम परफेक्ट है। इसको आप प्लेन साड़ी या फिर प्रिंटेड साड़ी के साथ भी वियर कर सकती है।

 

6 डिप बैक ब्लाउज:- अगर आप बोल्ड और सेक्सी लुक चाहती है तो ये ब्लाउज आपके लिए एक दम परफेक्ट है। ये लुक आपको सबसे अलग दिखने में मदद करेगा। इसको आप किसी भारी साड़ी या फिर हल्के फैब्रिक के साथ वियर कर सकते है।

 

7 हाई नैक ब्लाउज:- हाई नैक ब्लाउज काफी चलन में है। और लोगों को काफी पसंद भी आ रहे है। ये ब्लाउज डिज़ाइन खासतौर पर फॉर्मल या ट्रेडिशनल लुक के लिए काफी पसंद किया जा रहा है। इसको पहनने के बाद आपकी साड़ी को एक रॉयल लुक मिलेगा। ये डिजाइन सिंपल होने के बावजूद भी बेहद आकर्षक लगता है।

admin

Recent Posts

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

8 hours ago

जनजातीय गांवों को ‘अंतिम’ नहीं, ‘प्रथम’ पहचान देने पर जोर।

उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जनजातीय समाज…

8 hours ago

नशे के खिलाफ जंग में समाज भी निभाए जिम्मेदारी : धामी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने की लड़ाई केवल सरकार…

8 hours ago

Uttarakhand News: दलेर मेहंदी विवाद में CM धामी की एंट्री, फोन कर जाना हालचाल; बोले- उत्तराखंड में कलाकारों का सदैव होता है सम्मान….

प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े विवाद को लेकर इस पर…

9 hours ago

Uttarakhand News: CM धामी ने ‘ड्रग फ्री उत्तराखण्ड वॉकथॉन’ को दिखाई हरी झंडी, युवाओं से नशामुक्त उत्तराखंड बनाने की अपील…..

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉबीआर अम्बेडकर ग्राउंड, ओएनजीसी, देहरादून में ओएनजीसी ऑफिसर्स एसोसिएशन…

9 hours ago

Uttarakhand News: देहरादून में STPI की नई इन्क्यूबेशन फैसिलिटी शुरू, IT कारोबार, स्टार्टअप और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा….

भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अंतर्गत कार्यरत सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स…

9 hours ago