मेरठ में दर्दनाक हादसा: टायर फटने से खाई में गिरी कार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दौराला थाना क्षेत्र के सकौती फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार का अचानक टायर फट गया, जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर कई बार पलटी खाते हुए गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। घायल का अस्पताल में इलाज जारी है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

टायर फटने से हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, कार में सवार सभी युवक दिल्ली के रहने वाले थे और हरिद्वार से वापस दिल्ली लौट रहे थे। मंगलवार सुबह सकौती फ्लाईओवर पर अचानक कार का टायर फट गया। टायर फटते ही चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और तेज रफ्तार कार कई पलटे खाते हुए फ्लाईओवर के नीचे गहरी खाई में जा गिरी।

मौके पर दो युवकों की मौत

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव अभियान चलाकर कार में फंसे सभी युवकों को बाहर निकाला गया। पुलिस के मुताबिक, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो गंभीर रूप से घायल युवकों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान एक और युवक ने दम तोड़ दिया।

ICU में जिंदगी की जंग लड़ रहा युवक

हादसे में बचा चौथा युवक अभी भी गंभीर हालत में है और अस्पताल के ICU में भर्ती है। डॉक्टर उसकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। दौराला के सीओ शिव ठाकुर ने बताया कि मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

Vande Bharat vs Amrit Bharat: किराया, दरवाजे और स्पीड से लेकर जानें दोनों ट्रेनों के 5 बड़े अंतर

नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस और वंदे भारत एक्सप्रेस दोनों ही भारतीय रेलवे की नई…

2 hours ago

T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर की लंबी छलांग, 18 पायदान चढ़े; कोहली को हुआ नुकसान

नई दिल्ली इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को पुरुष खिलाड़ियों की ताजा टी20 और…

13 hours ago

पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम? BJP अध्यक्ष ने बताया नया नाम, विधानसभा में जल्द आएगा बिल

कलकत्ता पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने स्पष्ट किया कि 'बांग्ला', 'वेस्ट बंगाल'…

14 hours ago

श्रीलंका की पूर्व प्रथम महिला शिरंथी राजपक्षे गिरफ्तार, 10 मिलियन रुपये की धोखाधड़ी का आरोप

कोलंबो  श्रीलंका की पूर्व प्रथम महिला शिरंथी राजपक्षे को बुधवार को उनके एनजीओ ओसिरलिया सवियाओ…

14 hours ago

महतारी वंदन योजना की 32 वीं किस्त का भुगतान 08 अक्टूबर 2026 को..

रायपुर, 07 अक्टूबर 2026/ प्रदेश में महतारी वंदन योजना 01 मार्च 2024 से लागू की…

15 hours ago