जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। जिले के थथरी इलाके में अचानक आई फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़) और लैंडस्लाइड से कई वाहन, दुकानें और मकान क्षतिग्रस्त हो गए। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।
अधिकारियों के अनुसार, पहाड़ी क्षेत्रों में तेज बारिश के बाद अचानक पानी का बहाव बढ़ गया। इसके साथ बड़ी मात्रा में मिट्टी, पत्थर और मलबा बहकर थथरी बाजार और आसपास के इलाकों में पहुंच गया। इससे कई मकानों और दुकानों को नुकसान हुआ। सड़क किनारे खड़े कई वाहन मलबे में दब गए, जबकि कुछ वाहन तेज बहाव में बहकर चेनाब नदी तक पहुंच गए। फिलहाल प्रशासन नुकसान का आकलन कर रहा है।
इस घटना के बाद नेशनल हाईवे-244 (डोडा-किश्तवाड़ हाईवे) पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। सड़क पर भारी मात्रा में मलबा आने के कारण हाईवे को बंद करना पड़ा। बताया जा रहा है कि पिछले दो दिनों में डोडा और किश्तवाड़ क्षेत्र में फ्लैश फ्लड की यह तीसरी घटना है। इससे पहले भी लगातार बारिश के कारण हाईवे को नुकसान पहुंचा था।
घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस और अन्य विभागों की टीमें मौके पर पहुंच गईं। मलबा हटाने और सड़क को दोबारा खोलने का काम तेजी से किया जा रहा है।
डोडा के डिप्टी कमिश्नर कृष्ण लाल ने बताया कि सुबह प्रेम नगर इलाके में भी पहाड़ी से मिट्टी और मलबा सड़क पर आ गया था, जिसे हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया था। इसी तरह चिराला क्षेत्र और बागना लिंक रोड पर भी बारिश के कारण मलबा आया था, जिसे साफ कर दिया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह घटनाएं क्लाउडबर्स्ट (बादल फटने) की नहीं हैं। उनके मुताबिक, लगातार भारी बारिश की वजह से पहाड़ी ढलानों से मिट्टी और छोटे पत्थर खिसककर नीचे आ गए, जिससे फ्लैश फ्लड जैसी स्थिति बनी।
जिला प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन द्वारा जारी सलाह का पालन करने की अपील की है। साथ ही संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों से सतर्क रहने को कहा गया है।
नई दिल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस और वंदे भारत एक्सप्रेस दोनों ही भारतीय रेलवे की नई…
नई दिल्ली इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को पुरुष खिलाड़ियों की ताजा टी20 और…
कलकत्ता पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने स्पष्ट किया कि 'बांग्ला', 'वेस्ट बंगाल'…
कोलंबो श्रीलंका की पूर्व प्रथम महिला शिरंथी राजपक्षे को बुधवार को उनके एनजीओ ओसिरलिया सवियाओ…
रायपुर, 07 अक्टूबर 2026/ प्रदेश में महतारी वंदन योजना 01 मार्च 2024 से लागू की…
रायपुर 7 अक्टूबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के…