राजस्थान के बीकानेर जिले के देशनोक थाना क्षेत्र में बुधावार को देर रात एक गाड़ी पर ट्रक गिरने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई है। थाने के उपनिरीक्षक सुमन शेखावत ने जानकारी देते हुए बताया कि, एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पास से गुजर रही कार पर पलट गया।
उन्होंने आगे कहा कि, ट्रक के नीच दबने से कार पूरी तरह से पिचक गई और उसमें सवार एक ही परिवार के सभी छह लोगों की मौत हो गई। कार सवार नोख के रहने वाले थे और देशनोक में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे।
वहीं, मृतकों की पहचान अशोक, मूलचंद्र, पप्पूराम, श्याम सुंदर, द्वारका प्रसाद और करणीराम के रूप में हुई है। बीकानेर रेंज के आईजी ओम प्रकाश पासवान ने कहा, “देशनोक के पास एक गाड़ी पर ट्रोला गिरने के कारण एक दुर्घटना हुई है जिसमें छह लोगों की मौत हो गई है। घटना की जांच की जा रही है।”
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राज्य…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को…
केंद्र सरकार ने पेपर लीक और परीक्षा में होने वाली धांधली के खिलाफ बड़ा कदम…
अगर आप अंतरिक्ष विज्ञान, इंजीनियरिंग या नई तकनीक के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जल्द ही नया विधानसभा परिसर बनने जा रहा है।…
आज के डिजिटल समय में ज्यादातर लोग अपने जरूरी काम ऑनलाइन ही करना पसंद करते…