देश

15 अगस्त पर दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, लाल किले के आसपास कई रास्ते रहेंगे बंद

स्वतंत्रता दिवस को लेकर दिल्ली में सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 13 अगस्त की फुल ड्रेस रिहर्सल और 15 अगस्त के मुख्य समारोह के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। दोनों दिन सुबह 4 बजे से 10 बजे तक लाल किले और आसपास के इलाकों में कई प्रमुख सड़कें आम वाहनों के लिए बंद रहेंगी। इन रास्तों पर सिर्फ पास लगे अधिकृत वाहनों को जाने की अनुमति होगी।

इन प्रमुख रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक प्रतिबंध

नेताजी सुभाष मार्ग, लोधियन रोड, एसपी मुखर्जी मार्ग, चांदनी चौक रोड, निषाद राज मार्ग और एस्प्लेनेड रोड पर आम वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी। इसके अलावा राजघाट से ISBT तक रिंग रोड पर भी ट्रैफिक प्रतिबंध रहेगा। इंडिया गेट सी-हेक्सागन, तिलक मार्ग, मथुरा रोड, बीएसजेड मार्ग, जेएलएन मार्ग और रिंग रोड के कुछ हिस्सों से भी लोगों को बचकर चलने की सलाह दी गई है।

13 अगस्त को इन वाहनों पर भी रोक

फुल ड्रेस रिहर्सल को देखते हुए 12 अगस्त रात 12 बजे से 13 अगस्त सुबह 11 बजे तक निजामुद्दीन खट्टा से वजीराबाद ब्रिज के बीच मालवाहक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।
वहीं, महाराणा प्रताप ISBT और सराय काले खां ISBT के बीच अंतरराज्यीय बसों की आवाजाही भी प्रभावित रहेगी।

15 अगस्त को भी लागू रहेगी व्यवस्था

15 अगस्त के मुख्य समारोह के लिए 14 अगस्त रात 12 बजे से 15 अगस्त सुबह 11 बजे तक इसी तरह के ट्रैफिक प्रतिबंध लागू रहेंगे। DTC और क्लस्टर बसों के कई रूट बदले जाएंगे। लाल किला, जामा मस्जिद और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाली बसों को कई जगहों पर पहले ही रोककर दूसरे रास्तों पर भेजा जाएगा। सामान्य बस सेवा सुबह 11 बजे के बाद बहाल होने की उम्मीद है।

उत्तर-दक्षिण जाने वालों के लिए वैकल्पिक रास्ते

दक्षिण दिल्ली से उत्तर दिल्ली जाने वाले लोग अरविंदो मार्ग, सफदरजंग रोड, कमाल अतातुर्क मार्ग, कौटिल्य मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, पार्क स्ट्रीट, मंदिर मार्ग, पंचकुइयां रोड और रानी झांसी रोड का इस्तेमाल कर सकते हैं। कनॉट प्लेस, मिंटो रोड, भवभूति मार्ग, अजमेरी गेट और नया बाजार के रास्ते भी वैकल्पिक विकल्प के तौर पर इस्तेमाल किए जा सकते हैं। पूर्वी और पश्चिमी दिल्ली के बीच आने-जाने वाले वाहन NH-24/NH-9, निजामुद्दीन खट्टा, बारापुला रोड और रिंग रोड का इस्तेमाल कर सकते हैं। DND से आने वाले वाहन भी बारापुला रोड की तरफ जा सकते हैं।

रेलवे स्टेशन और अस्पताल जाने वालों के लिए भी सलाह

पुरानी दिल्ली और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, कश्मीरी गेट ISBT, LNJP अस्पताल और कस्तूरबा अस्पताल जाने वाले यात्रियों को भी अपना रूट पहले से जांचने की सलाह दी गई है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि 13 और 15 अगस्त को घर से निकलने से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर देखें और संभव हो तो वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।

समारोह स्थल पर इन चीजों को ले जाने से बचें

सुरक्षा के मद्देनजर कैमरा, दूरबीन, छाता, हैंडबैग, ब्रीफकेस, ट्रांजिस्टर, लाइटर, टिफिन बॉक्स और पानी की बोतल जैसी चीजें समारोह स्थल की ओर न ले जाने की सलाह दी गई है। किसी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु को देखने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की गई है।

16 अगस्त तक ड्रोन उड़ाने पर रोक

दिल्ली में 2 अगस्त से 16 अगस्त 2026 तक ड्रोन, क्वाडकॉप्टर, पैराग्लाइडर, पैरामोटर, हैंग ग्लाइडर और हॉट एयर बैलून समेत अन्य हवाई उपकरण उड़ाने पर रोक लगाई गई है। ऐसे में अगर आप 13 या 15 अगस्त को दिल्ली में यात्रा करने वाले हैं, तो घर से निकलने से पहले अपना रूट जरूर जांच लें और ट्रैफिक प्रतिबंधों को ध्यान में रखते हुए समय से पहले निकलें।

ये भी पढ़ें:

admin

Recent Posts

Uttarakhand News: आस्था के साथ स्वच्छता की मुहिम तेज, चारधाम में अब तक 798 टन कचरा हटाया; धामी सरकार का प्लास्टिक मुक्त यात्रा पर जोर…

देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की चारधाम यात्रा को स्वच्छ और पर्यावरण अनुकूल बनाए जाने…

2 hours ago

Uttarakhand News: गंगोत्री धाम पहुंचे CS आनंद बर्द्धन, मां गंगा के किए दर्शन; श्रद्धालुओं की सुविधा-सुरक्षा व्यवस्था पर दिए निर्देश….

उत्तरकाशी जनपद के प्रवास के दूसरे दिन शनिवार को मुख्य सचिव उत्तराखण्ड शासन आनंद बर्द्धन…

2 hours ago

नागालैंड में जहरीली शराब का कहर! 2 दिन में 19 लोगों की मौत, SIT करेगी जांच

कोहिमा नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से 19 लोगों की मौत हो गई है.…

2 hours ago

कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें – मंत्री लखनलाल देवांगन….

रायपुर: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, आईटीआई रामपुर में सेवा…

2 hours ago

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से भटगांव विधानसभा में 2.84 करोड़ रूपये के सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत…..

रायपुर: महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा भटगांव विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से…

2 hours ago